भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारी, महिला कार्यकर्ताओं ने ...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारी, महिला कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर जताई खुशी

भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारी महिला कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर जताई खुशी

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 नवंबर को भागलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भागलपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.इसी बीच भागलपुर के घंटाघर चौक पर महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में सुंदर रंगोली बनाकर अपनी खुशी जाहिर की. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं चलाई हैं.महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब प्रधानमंत्री मोदी अंग की धरती पर आ रहे हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि हम उनका स्वागत पूरे सम्मान और उत्साह के साथ करें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है और इस बार भागलपुर की जनता एनडीए को भारी समर्थन देकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को और मजबूत करेगी

यह भी पढ़ें: बहादुरपुर में पवन सिंह और शाहनवाज़ हुसैन का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी पर साधा निशाना

संबंधित सामग्री


सात फेरे, सात वचन, सात जन्मों का साथ, महज़ 30 मिनट में टूट गया, प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; दूल्हे की मौत, दुल्हन...

क्राइम

सात फेरे, सात वचन, सात जन्मों का साथ, महज़ 30 मिनट में टूट गया, प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; दूल्हे की मौत, दुल्हन...

भागलपुर के कहलगांव में मंदिर में शादी करने के कुछ ही देर बाद प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की मौत हो गई, जबकि युवती मायागंज अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

बिहार

'लालू-राबड़ी राज में था महा जंगलराज, शाम 5 बजे के बाद घर से नहीं निकलती थीं बेटियां', लखीसराय में गरजे केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लखीसराय के पिपरिया में ₹30.74 करोड़ के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने लालू-राबड़ी काल को महा जंगलराज बताते हुए नीतीश सरकार के सुशासन की तारीफ की।

इस दिन से पटना में सचिवालय कर्मियों के लिए  शुरु होगी विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा, इन रूट पर चलेगी EV

बिहार

इस दिन से पटना में सचिवालय कर्मियों के लिए शुरु होगी विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा, इन रूट पर चलेगी EV

राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा पेट्रोल-डीजल खपत कम करने के उद्देश्य से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा सचिवालय कर्मियों के दफ्तर आने-जाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।



बिहार में निवेश की नई उड़ान: SIPB बैठक से डालमिया-अंबुजा परियोजनाओं को मंजूरी,सीमांचल और उत्तर बिहार में रोजगार की लहर

राजनीति

बिहार में निवेश की नई उड़ान: SIPB बैठक से डालमिया-अंबुजा परियोजनाओं को मंजूरी,सीमांचल और उत्तर बिहार में रोजगार की लहर

बिहार सरकार की नई औद्योगिक मंजूरियों से सीमांचल और उत्तर बिहार में रोजगार व विकास की लहर आएगी। डालमिया और अंबुजा सीमेंट की इकाइयों से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

बिहार में तकनीकी शिक्षा का नया अध्याय: 2026-27 से 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एआई और कंप्यूटिंग कोर्स की शुरुआत

राजनीति

बिहार में तकनीकी शिक्षा का नया अध्याय: 2026-27 से 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एआई और कंप्यूटिंग कोर्स की शुरुआत

बिहार के 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2026-27 से एआई और मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग कोर्स शुरू होंगे। यह पहल छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा देकर स्किल्ड भविष्य बनाने में मदद करेगी।