बिहार विधानसभा चुनाव 2025

गोपालगंज: चार प्रत्याशियों पर प्रशासन रख रही विशेष निगरानी, डीएम ने बनाई है स्पेशल विजिलेंस टीम

By : News11 Bharat
गोपालगंज: चार प्रत्याशियों पर प्रशासन रख रही विशेष निगरानी, डीएम ने बनाई है स्पेशल विजिलेंस टीम

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क:  गोपालगंज में चुनावी सरगर्मी के बीच प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. जिले के चार प्रत्याशियों पर विशेष निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन ने स्पेशल विजिलेंस टीम गठित की है. डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि इन प्रत्याशियों की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी ताकि आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा सके और किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि की संभावना न रहे.

सूत्रों के अनुसार, जिन चार प्रत्याशियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है उनमें - कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे वहीं उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण प्रसाद एवं बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी प्रेमशंकर यादव और उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार तिवारी शामिल हैं. इन चारों प्रत्याशियों पर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है. 

निगरानी के लिए बनाई गई व्यवस्था प्रत्येक प्रत्याशी के साथ एक दंडाधिकारी, एक पुलिस पदाधिकारी, एक वीडियोग्राफी टीम, और एक स्पेशल वाहन तैनात किया गया है. यह टीम प्रत्याशी की हर मूवमेंट पर नजर रखेगी - चाहे वह जनसंपर्क यात्रा हो, सभा हो या निजी कार्यक्रम. डीएम पवन कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कहा - “जहां-जहां ये प्रत्याशी जाएंगे, वहां टीम उनके साथ मौजूद रहेगी. प्रशासन का मकसद सिर्फ और सिर्फ निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराना है. किसी भी स्तर पर आचार संहिता उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में

जिला प्रशासन की यह पहल बताती है कि गोपालगंज में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही. सभी चेकपोस्ट, एसएसटी और एफएसटी टीमें, फ्लाइंग स्क्वाड, और इंटेलिजेंस यूनिट लगातार सक्रिय हैं. डीएम ने बताया कि जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के मूवमेंट, जनसभाओं और प्रचार अभियानों की वीडियोग्राफी की जा रही है. साथ ही, सभी राजनीतिक दलों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करें. विजिलेंस टीम की भूमिका ये टीमें न केवल निगरानी करेंगी, बल्कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेंगी. यदि किसी प्रत्याशी या उनके समर्थक द्वारा पैसे, शराब, या किसी अन्य माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है, तो उस पर त्वरित कार्रवाई होगी.

निष्पक्षता पर प्रशासन का फोकस गोपालगंज जिला प्रशासन का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हो. इसके लिए हर स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है - ब्लॉक स्तर से लेकर जिला नियंत्रण कक्ष तक. स्पेशल विजिलेंस टीम की तैनाती के साथ यह साफ है कि गोपालगंज प्रशासन इस बार चुनाव में किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगा. चार प्रमुख प्रत्याशियों पर विशेष नजर के साथ अब जिले की राजनीतिक हलचल पर पूरा ध्यान प्रशासनिक अधिकारियों का केंद्रित हो गया है.

यह भी पढ़ें: दुलारचंद यादव के पोते ने कहा, उसकी आंखों के सामने दादा का मारी गयी गोली

संबंधित सामग्री

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में HC में सुनवाई, प्रार्थियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल, कल फिर होगी सुनवाई

JSSC CGL की परीक्षा को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया और उनकी ओर से बहस पूरी कर ली गई.

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

जिला त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के लिए एक अति महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतर्क रहने की अपील की है

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग में विगत 10 वर्षों के वित्तीय आवंटन, व्यय तथा खरीद संबंधी अनियमितताओं की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जा

चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

अभियान के दौरान पुलिस बल ने बड़े वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ उनकी डिक्की की भी गहन तलाशी ली

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा