गयाजी: बेलागंज में जदयू का ताकत का प्रदर्शन, प्रेतशिला में 30 हजार जरूरतमंदों को मिला कंबल

गयाजी: बेलागंज में जदयू का ताकत का प्रदर्शन, प्रेतशिला में 30 हजार जरूरतमंदों को मिला कंबल

जदयू विधायक ने जहानाबाद के राजद सांसद के बयान पर किया पलटवार

गयाजी बेलागंज में जदयू का ताकत का प्रदर्शन प्रेतशिला में 30 हजार जरूरतमंदों को मिला कंबल

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल प्रेतशिला में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जदयू की ओर से भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी और उनके पुत्र राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव ने किया. इस दौरान लगभग 30 हजार गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से बचाव के लिए कमल का वितरण किया गया. दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे. आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे जदयू की मजबूत पकड़ और जनसमर्थन का स्पष्ट संदेश देखने को मिला.

इस अवसर पर बेलागंज की जदयू विधायक मनोरमा देवी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे क्षेत्र की बेटी और बहन के रूप में बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा करती हैं. उन्होंने कहा कि सेवा ही उनका धर्म है और जो भी कार्यक्रम में आए, सभी का सम्मान किया गया. वही हाल ही में जहानाबाद के राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि समाज में जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भगवान सद्बुद्धि दें.

वहीं समाजसेवी राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव ने कहा कि कंबल वितरण का कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है. जनता के सहयोग और आशीर्वाद से इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राजनीति में संयम, सम्मान और सेवा सबसे महत्वपूर्ण कार्य है.

यह भी पढ़ें: रेलवे की उपेक्षा से नाराज़ हुसैनाबाद के व्यवसायी, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन की चेतावनी

संबंधित सामग्री

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन