BENGAL ELECTION: EVM से छेड़छाड़ या साजिश? ‘कमल’ के निशान पर टेप से भड़की सियासत

BENGAL ELECTION: EVM से छेड़छाड़ या साजिश? ‘कमल’ के निशान पर टेप से भड़की सियासत

कोलकाता के एक बूथ पर EVM में BJP के ‘कमल’ चिन्ह पर टेप लगाने का आरोप लगाकर Amit Malviya ने TMC को घेरा है। वीडियो वायरल होने के बाद BJP ने चुनाव आयोग से प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की

bengal election evm से छेड़छाड़ या साजिश ‘कमल’ के निशान पर टेप से भड़की सियासत

BENGAL ELECTION : EVM BJP SYMBOL PAR TAPE |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

कोलकाता -  पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच EVM को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हाइलाइट्स - 

  • Amit Malviya ने X पर वीडियो शेयर कर TMC पर लगाया गंभीर आरोप
  • कोलकाता के फाल्टा स्थित बूथ 144 में EVM पर BJP के ‘कमल’ चिन्ह पर टेप लगाने का दावा
  • मामला Abhishek Banerjee के प्रभाव वाले डायमंड हार्बर क्षेत्र से जुड़ा
  • प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान कराने की मांग
  • TMC और Mamata Banerjee की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

क्या है मामला?

अमित मालवीय के मुताबिक, कोलकाता के डायमंड हार्बर क्षेत्र के फाल्टा स्थित हरिदांगा हाई स्कूल के बूथ संख्या 144 (कमरा नंबर 2) में EVM मशीन पर भाजपा के ‘कमल’ चिन्ह के ऊपर टेप चिपका दिया गया था। इससे मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश की गई।

X पोस्ट में क्या बोले अमित मालवीय?

अपने X पोस्ट में अमित मालवीय ने लिखा कि यह बेहद गंभीर मामला है और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना TMC उम्मीदवार के प्रभाव वाले इलाके में हुई है, जहां पहले भी राजनीतिक प्रभाव देखने को मिला है।साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे सभी बूथों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और जहां भी गड़बड़ी मिली है, वहां दोबारा मतदान कराया जाना चाहिए।ॉ

This is what Mamata Banerjee was defending when she spoke up for Jehangir Khan, a criminal contesting on a TMC ticket from Falta in Diamond Harbour. In several polling booths, the option to vote for the BJP has been blocked using a tape, effectively preventing voters from exercising their choice. This is the so-called “Diamond Harbour Model,” the same template that helped Mamata Banerjee’s nephew Abhishek Banerjee secure his Lok Sabha seat. We demand an immediate repoll in all affected booths in Falta where such incidents have occurred. Details of a couple of such booths, along with evidence, are provided below: Falta 144 Part 170 Room No. 2 – Harindanga High School Booth 189 is also compromised in a similar manner along with several others.

 

TMC पर निशाना

बीजेपी नेता ने इस पूरे मामले को अभिषेक बनर्जी  के प्रभाव वाले इलाके से जोड़ते हुए TMC पर अप्रत्यक्ष हमला बोला है।

अब तक प्रतिक्रिया नहीं

इस मामले पर अभी तक ममता बनर्जी या TMC की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें - मंगल पांडे की सीट पर BJP का फैसला, सूर्य कुमार शर्मा को उतारा मैदान में

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग 

झारखंड

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग 

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,  यूपी और बिहार से 3 शार्पशूटर को दबोचा, यूपीआई पेमेंट पड़ गया भारी

देश-विदेश

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, यूपी और बिहार से 3 शार्पशूटर को दबोचा, यूपीआई पेमेंट पड़ गया भारी

पिता को पुष्पांजलि देने के बाद बोले नितिन नवीन, कहा- पिताजी का सपना हुआ पूरा

बिहार

पिता को पुष्पांजलि देने के बाद बोले नितिन नवीन, कहा- पिताजी का सपना हुआ पूरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पिताजी के आशीर्वाद से ही उन्हे सेवा करने का मौका मिला है और उनके मन के अंदर संतुष्टि है।