न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - दिल्ली में एक बिहारी युवक की कथित पुलिस कार्रवाई में हुई मौत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी याजव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीत Manjhi पर तीखा हमला बोला है।
हाईलाइट्स -
- दिल्ली में बिहारी युवक की मौत पर सियासत तेज
- तेजस्वी यादव ने X पोस्ट के जरिए मांझी और विजय चौधरी पर साधा निशाना
- दोनों नेताओं को बताया संवेदनहीन, गंभीर आरोप लगाए
- “अपना होता तो?”—तेजस्वी ने उठाया बड़ा सवाल
- घटना को लेकर सरकार के रवैये पर उठे सवाल
- जनता से सोच-समझकर नेता चुनने की अपील
तेजस्वी ने मांझी और चौधरी को बताया बेरहम और निष्ठुर
तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में दोनों नेताओं को बेरहम, असंवेदनशील और निष्ठुर बताते हुए आरोप लगाया कि इस गंभीर घटना को हल्के में लिया गया। उन्होंने कहा कि एक ओर जीतन राम मांझी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, वहीं विजय चौधरी को घटना की जानकारी तक नहीं है, जो बेहद चिंताजनक है।
अगर अपना होता तो क्या ऐसा ही रवैया रहता?- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि अगर पीड़ित युवक की जगह इन नेताओं का अपना कोई परिजन होता, तो क्या उनका रवैया ऐसा ही रहता? उन्होंने इसे जनता के प्रति संवेदनहीनता करार देते हुए सरकार को घेरा। अपने पोस्ट के अंत में तेजस्वी यादव ने जनता से अपील की कि वे ऐसे नेताओं को चुनते समय गंभीरता से विचार करें, जो आम लोगों के दुख-दर्द को समझ सकें।
तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा -
यंत्र-तंत्र और षड्यंत्र से जितने वाले NDA नेता ऐसे ही बेशर्म, असंवेदनशील, अमानवीय, बेरहम, बेपरवाह, निर्मम और निष्ठुर होते है। दिल्ली में एक बिहारी युवक की गृहमंत्री अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस ने केवल बिहारी होने के नाते गोली मारकर हत्या कर दी। अपने अंदर समाहित निर्लज्जता, संकीर्णता और नकारात्मकता का सार्वजनिक परिचय देते हुए केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि, “मार दिया तो मार दिया, क्या करे?” हमेशा की तरह अनभिज्ञ बेचारे उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को तो पता ही नहीं है कि कब, कहां, क्यों, किसलिए और कैसे एक बिहारी को मार दिया गया? क्या ये दोनों तब भी इतने ही हृदयहीन, अभद्र, कठोर और उदासीन होते अगर मृतक पांडव कुमार की जगह इनका कोई परिजन होता? सोचिए-समझिए और जवाब दीजिए। 10 हज़ार नगद लेकर ऐसे संवेदनहीन लोगों को चुनेंगे तो यही जवाब मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर मंत्री के बयान से बवाल, विपक्ष हमलावर; सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान