न्यूज़11 भारत
कोलकाता/डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति और दावों को लेकर बड़ा बयान दिया है कांग्रेस के स्टेट इंचार्ज गुलाम अहमद मीर ने न्यूज 11 भारत से खास बातचीत में कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस एक "सरप्राइजिंग एलिमेंट" साबित हो सकती है और भारतीय जनता पार्टी तथा तृणमूल कांग्रेस दोनों ही उनसे डर रही हैं.
बीजेपी को 20 से 25 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है: मीर
मीर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रमों को आयोजित नहीं होने दिया जा रहा है, जिससे पार्टी की गतिविधियों पर असर पड़ रहा है उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी को पिछले चुनाव की तुलना में 20 से 25 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है.
वोटिंग टर्नआउट के पीछे बड़ी वजह “SIR”
उच्च मतदान प्रतिशत पर बात करते हुए मीर ने कहा कि 92 प्रतिशत वोटिंग टर्नआउट के पीछे बड़ी वजह “SIR” है और राज्य के लोग खौफ के माहौल में मतदान कर रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि इस बार का चुनाव 2016 और 2021 के चुनावों से अलग है.
घुसपैठ का मुद्दा "सिर्फ राजनीतिक स्टंट"
घुसपैठ के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए मीर ने इसे "सिर्फ राजनीतिक स्टंट" करार दिया उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के छह से सात करोड़ लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का काम किया है और पार्टी 294 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
ये भी पढ़ें- रांची: जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड का मर्डर, शव के साथ आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे, भारी हंगामा