मुंगेर में आस्था और राजनीति का संगम: CM सम्राट चौधरी ने किया धार्मिक अनुष्ठान, व...

मुंगेर में आस्था और राजनीति का संगम: CM सम्राट चौधरी ने किया धार्मिक अनुष्ठान, विकास कार्यों की समीक्षा

मुंगेर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा आस्था और राजनीति का अनोखा संगम बना। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा और कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया।

मुंगेर में आस्था और राजनीति का संगम cm सम्राट चौधरी ने किया धार्मिक अनुष्ठान विकास कार्यों की समीक्षा

मुंगेर में आस्था और राजनीति का संगम । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

दिवाकर कुमार / मुंगेर - आज मुंगेर एक ऐतिहासिक और बेहद खास पल का गवाह बना, जहां आध्यात्मिक आस्था और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। बिहार योग विद्यालय द्वारा आयोजित स्वामी सत्यानंद सरस्वती के पदार्पण महोत्सव और श्रीनिवास कल्याणोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

हाईलाइट्स - 

  • मुंगेर में स्वामी सत्यानंद सरस्वती पदार्पण महोत्सव में शामिल हुए CM
  • भगवान बालाजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
  • गंगा पथ (मरीन ड्राइव) परियोजना की समीक्षा बैठक की
  • राजेश जैन के आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
  • भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में भी हुए शामिल

मुख्यमंत्री की मौजूदगी से बढ़ा आयोजन का महत्व

इस भव्य आयोजन में उस वक्त राजनीतिक रंग भी जुड़ गया जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं इसमें शामिल होने मुंगेर पहुंचे। वे दोपहर करीब 12:20 बजे यहां पहुंचे और योगाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने भगवान बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच उनका पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विकास और संवेदना दोनों पर फोकस

धार्मिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बबुआ घाट पहुंचे, जहां उन्होंने सुल्तानगंज-मुंगेर गंगा पथ (मरीन ड्राइव) परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन के आवास पर जाकर उनके पिता के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। दौरे के अंत में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस पूरे दौरे में मुख्यमंत्री का आध्यात्मिक, संवेदनशील और विकासोन्मुखी व्यक्तित्व साफ तौर पर नजर आया।

इ्से भी पढ़ें - पटना के होटल में युवक की रहस्यमयी मौत, रात साथ रहे,सुबह मिली लाश,महिला मित्र हिरासत में

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

क्राइम

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

गया के इमामगंज प्रखंड स्थित झिकटिया पंचायत में मनरेगा के तहत फर्जी वृक्षारोपण कर सरकारी राशि निकासी का आरोप लगा है। ग्रामीणों का दावा है कि कागजों पर पौधे लगाए गए, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

क्राइम

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, जबकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में