CM सम्राट चौधरी का DM-SP को अल्टीमेटम, हर जिले में उद्योग बढ़ाओ, अपराध पर सख्त कार्रवाई करो

CM सम्राट चौधरी का DM-SP को अल्टीमेटम, हर जिले में उद्योग बढ़ाओ, अपराध पर सख्त कार्रवाई करो

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बैठक में उद्योग बढ़ाने और अपराध पर सख्ती को लेकर बड़े फैसले लिए गए। DM-SP को निवेशकों की सुरक्षा, जनता सेवा और कानून-व्यवस्था सुधारने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

cm सम्राट चौधरी का dm-sp को अल्टीमेटम हर जिले में उद्योग बढ़ाओ अपराध पर सख्त कार्रवाई करो

CM सम्राट चौधरी का DM-SP को अल्टीमेटम |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना -  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अधिकारियों के साथ अहम बैठक समाप्त हो गई, जिसमें उद्योग, अपराध नियंत्रण और जनता सेवा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।  बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के DM और SP को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर जिले में उद्योग का माहौल बनाया जाए और बाहर से आने वाले उद्योगपतियों को हर संभव सहयोग और सुरक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए एक-एक पदाधिकारी को उनके साथ टैग किया जाए ताकि उन्हें आवश्यक संसाधन समय पर मिल सकें।

हाईलाइट्स -

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP को दिए सख्त निर्देश
  • हर जिले में उद्योग का माहौल बनाने पर जोर
  • निवेशकों को सुरक्षा और संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश
  • जघन्य अपराधों पर तत्काल कार्रवाई और फास्ट चार्जशीट का आदेश
  • डायल 112 को और मजबूत करने की बात
  • अधिकारियों को रोजाना जनता की समस्याएं सुनने का निर्देश
  • दो महीने बाद फिर होगी प्रदर्शन की समीक्षा

अपराध पर सख्ती और पुलिस को स्पष्ट निर्देश

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जघन्य अपराध, खासकर बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में त्वरित केस दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। DGP विनय कुमार ने भी अधिकारियों को चेताया कि आदतन अपराधियों को किसी भी हालत में बढ़ने का मौका न दिया जाए और कोर्ट में मजबूत पक्ष रखकर उनकी बेल रोकने की दिशा में काम किया जाए।

 जनता सेवा और प्रशासनिक जवाबदेही पर फोकस

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि सही सोच वाले DM और SP जिले की अधिकांश समस्याओं को खत्म कर सकते हैं। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और DG ऑपरेशन कुंदन कृष्णन ने भी अधिकारियों को अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करने और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित किया।  मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दो महीने बाद फिर समीक्षा बैठक होगी, इसलिए सभी अधिकारी बेहतर प्रदर्शन करें।

डायल 112 को और सशक्त करने के मिले निर्देश

छोटी बच्चियों के साथ होने वाले हिनियस क्राइम जो करता है उसके विरुद्ध तत्काल कड़ी कारवाई कीजिए पीड़ित बच्चियों / मृतक बच्चियों की तेरहवीं से पहले अपराधी को माला पहना दीजिए तत्काल केस कीजिए और तुरंत चार्जशीट कर कोर्ट से कड़ी सजा दिलवा दीजिए 

  • दस बजे से दो बजे तक कार्यालय में बैठिए अगर कोई बहुत आवश्यक दूसरा काम नहीं हो तो 
  • पब्लिक की सुनिए उनकी समस्याओं का निदान कीजिए पीड़ितों को न्याय दीजिए / दिलवाइए 
  • मेरा जो 27 वर्ष का अपना अनुभव है उसके मुताबिक अगर जिला में सही सोच वाले DM और SP जाते है तो 75% तक जिले की समस्या ख़ुद व ख़ुद ख़त्म हो जाती है 
  • दो महीने के बाद हम लोग फिर से मिलेंगे बेहतर काम कीजिए रिजल्ट दीजिए 

मुख्य सचिव - प्रत्यय अमृत 

हम लोग सक्षम है कई पदाधिकारी अपनी सक्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं करता DM SP सबकी इक्षा होती है बेहतर करने की तो कीजिए समय अच्छा है अच्छा करके दिखाइए 

DGP विनय कुमार - आप जिला में जाते है कोई अपराधी 2 से तीन दर्जन केस में अभियुक्त होता है और अवैध कमाई करके लगातार बढ़ता है उसको ध्वस्त कर दीजिए उद्धरण स्वरूप आप लोग सुल्तानगंज के रामधनी यादव को ही लीजिए अगर पहले ही कोई एसपी इसके ख़िलाफ कारवाई किया होता तो क्या आज यह उतना बढ़ जाता 

TOP 10 अपराधी को गिरफ्तार करते है फिर वो कोर्ट से जमानत ले लाता है कहीं ना कहीं इसमें आप लोगो की नाकामी होती है आप लोग मजबूती के साथ ऐसे अपराधी के विरुद्ध कोर्ट में पक्ष रखिए ताकि लाख कोशिश के बाद भी ऐसे अपराधी को कोर्ट से आसानी से बेल ना मिल सके । 

DG ऑपरेशन - कुंदन कृष्णन 
IPS अधिकारियों की कमी नहीं है राज्य में BPS लेवल और उससे नीचे के स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कमी है उनकी नियुक्ति लगातार की जा रही है आगे भी बड़े पैमाने पर बहाली होने वाली है बेहतर काम करेंगे हम लोग

इसे भी पढ़ें - MLC सीट पर BJP का मास्टरस्ट्रोक! मंगल पांडे की सीट पर अरविंद शर्मा ने किया नामांकन दाखिल

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

क्राइम

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

गया के इमामगंज प्रखंड स्थित झिकटिया पंचायत में मनरेगा के तहत फर्जी वृक्षारोपण कर सरकारी राशि निकासी का आरोप लगा है। ग्रामीणों का दावा है कि कागजों पर पौधे लगाए गए, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल