क्षतिग्रस्त विक्रमशिला पुल का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई निरीक्षण, डिप्टी CM भी रहे साथ

क्षतिग्रस्त विक्रमशिला पुल का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई निरीक्षण, डिप्टी CM भी रहे साथ

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्षतिग्रस्त विक्रमशिला पुल का हवाई निरीक्षण किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

क्षतिग्रस्त विक्रमशिला पुल का cm सम्राट चौधरी ने किया हवाई निरीक्षण डिप्टी cm भी रहे साथ

विक्रमशिला पुल का CM सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार में गंगा नदी पर बने ऐतिहासिक विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को लेकर सरकार अब पूरी तरह सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पुल का हवाई निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

हाइलाइट्स - 

  • CM ने हवाई सर्वे कर क्षति का लिया पूरा आकलन
  • उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी रहे मौजूद
  • मरम्मत और सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश
     

हवाई सर्वे से लिया स्थिति का आकलन

मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर के जरिए पूरे पुल क्षेत्र का निरीक्षण किया और क्षति की गंभीरता को समझा। अधिकारियों से मौके की विस्तृत जानकारी ली गई। हवाई निरीक्षण के जरिए यह देखा गया कि पुल के किन हिस्सों में ज्यादा नुकसान हुआ है और किन जगहों पर तत्काल मरम्मत की जरूरत है।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुल की सुरक्षा और आवागमन को जल्द से जल्द सामान्य करना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही सभी पुराने पुलों के ऑडिट और नियमित मेंटेनेंस पर भी जोर दिया गया।

लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि

सरकार ने साफ किया है कि आम लोगों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। विक्रमशिला पुल बिहार के प्रमुख संपर्क मार्गों में से एक है, ऐसे में इसके जल्द दुरुस्त होने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन ने भी वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें - बेगूसराय में दर्दनाक ट्रेन हादसा: इंटरव्यू देने निकले बीकॉम छात्र की गई जान, दोनों पैर कटने से मौत

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार