CM आवास का बदला नाम: 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’ के रुप में जाना जाएगा

CM आवास का बदला नाम: 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’ के रुप में जाना जाएगा

पटना के 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास का नाम बदल कर अब लोक सेवक आवास कर दिया गया है ।

cm आवास का बदला नाम 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’ के रुप में जाना जाएगा

CM आवास का बदला नाम |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - बिहार सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास को अब आधिकारिक तौर पर ‘लोक सेवक आवास’ के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

हाईलाइट्स- 

  • 1 अणे मार्ग स्थित CM आवास का नाम बदला
  • अब ‘लोक सेवक आवास’ के नाम से जाना जाएगा
  • मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति
  • निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू
  • जनसेवा की भावना को दर्शाने की कोशिश


क्या है फैसला - 

प्रेस रिलीज में बताया गया है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित यह आवास अब सभी आधिकारिक कार्यों के लिए ‘लोक सेवक आवास’ के रूप में नामित किया गया है। सरकार का कहना है कि यह नाम जनता की सेवा की भावना को दर्शाने के उद्देश्य से रखा गया है।

सरकार का संदेश 

सरकार के इस कदम को प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसेवा के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। ‘मुख्यमंत्री आवास’ के बजाय ‘लोक सेवक आवास’ नाम देने से यह संदेश देने की कोशिश है कि सत्ता का केंद्र जनता की सेवा के लिए है। पटना स्थित इस ऐतिहासिक पते के नाम में बदलाव को एक प्रतीकात्मक लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जो शासन की सोच और प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

 बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री आवास के विस्तार को लेकर नया कार्यालय आदेश जारी किया है। 30 अप्रैल 2026 को जारी इस आदेश के अनुसार, देशरत्न मार्ग स्थित आवास संख्या-05 के एक हिस्से को अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री आवास (1, अणे मार्ग) के विस्तारित भाग के रुप में चिन्हित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय पूर्व व्यवस्था में बदलाव करते हुए लिया गया है, जिससे मुख्यमंत्री आवास के दायरे को बढ़ाया जा सके। विभाग के अनुसार, इस प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिसके बाद इसे औपचारिक रूप दिया गया।

इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री आवास का दायरा बढ़ा: ‘मनहूस’ कहा जाने वाला बंगला भी अब CM हाउस में शामिल,जानें 56 साल पुराने मिथक कहानी का सच

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।