मनीष कुमार/न्यूज11 भारत
मोतिहारी/डेस्क: पश्चिमी चम्पारण से शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा शनिवार को मोतिहारी पहुंची है. समृद्धि यात्रा का आज दूसरा दिन है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी पहुंचने के बाद महिला आईटीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद भी किया. साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा बनाये गए स्टॉल का निरिक्षण किया.
मुख्यमंत्री ने जिला अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का आज शिलान्यास और उद्घाटन भी किया किया. सीएम ने 138 करोड़ की 30 योजनाओं का उद्घाटन करने के साथ 34 करोड़ की 40 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया. मोतिहारी से सटे मजूरहां में CM ने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया.
मोतिहारी के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में सीएम ने आमलोगों और जीविका दीदियों से जन संवाद किया है. जनसभा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: सुलतानगंज में हत्या की साजिश नाकाम, अवैध हथियार और 14 ग्राम स्मैक के साथ अपराधी गिरफ्तार