न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: पटना के छात्र संघ चुनाव में भारी हंगामा हो गया है. पटना के साइंस कॉलेज में गोली चलने की खबर आ रही है. राजेश रंजन SDPO ने बताया कि परिसर में एक खोखा बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है. जांच चल रही है किसने ऐसा किया है, उसकी तलाश की जा रही है. जिसने भी ऐसा किया है उसपर कार्रवाई होगी.
बता दें कि पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर भारी हंगामा निर्दलीय कैंडिडेट रिंकल यादव का नाम गायब होने को लेकर हुआ है. रिंकल यादव के समर्थन में उतरे छात्रों ने VC के खिलाफ और प्रशासन के जमकर नारेबाजी की. उन्होंने वैलेट पेपर फाड़ कर चुनाव का बहिष्कार किया है.
यह भी पढ़ें: धमकी के बाद ईरान में शुरू हो गये धमाके, इजरायल-अमेरिका के हमलों से दहली ईरान की राजधानी