न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - सम्राट चौधरी ने पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026” को लेकर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है, और यह मजबूती लगातार प्रशिक्षण से ही संभव होती है।
हाइलाइट्स -
- हर जिलों में प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा
- कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक मजबूती दी जाएगी
- एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर विशेष जोर
- जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य
संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं का सतत प्रशिक्षण उन्हें विचारधारा के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध बनाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा को अन्य दलों से अलग पहचान देता है।
हर जिलों में चलेगा व्यापक प्रशिक्षण अभियान
उन्होंने बताया कि इस महाभियान के तहत प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य हर स्तर के कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे पार्टी की नीतियों को प्रभावी तरीके से समाज तक पहुंचा सकें।
एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। इससे कार्यकर्ताओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाएं। इससे योजनाओं का लाभ सही लोगों तक सुनिश्चित हो सकेगा।
कार्यकर्ता ही राष्ट्र निर्माण के वाहक
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता केवल राजनीतिक भूमिका नहीं निभाता, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने सभी से प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और प्रशिक्षण की विस्तृत योजना पर भी चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
इसे भी पढ़ें - न कोई तनाव, न कोई संकेत… सबके बीच मुस्कुरा रहा था सन्नी, फिर 10 मिनट में ऐसा क्या हुआ कि झूल गया फंदे पर ?