भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राज्यसभा जाना तय, नीतीश के लाल के लिए ...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राज्यसभा जाना तय, नीतीश के लाल के लिए भी 'लाल कार्पेट' तैयार!

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राज्यसभा जाना तय  नीतीश के लाल के लिए भी लाल कार्पेट तैयार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राज्यसभा जाना तय,  नीतीश के लाल के लिए भी 'लाल कार्पेट' तैयार!
न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बिहार की राजनीति से दो महत्वपूर्ण खबरें उभर कर सामने आ रही हैं. दोनों खबरें राज्यसभा चुनाव से जुड़ी हैं। पहली खबर है कि भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा भेजने का रास्ता साफ हो गया है. वहीं, बिहार के मुख्यमत्री नीतीश कुमार के लाल निशांत कुमार की भी राजनीति में इंट्री का मार्ग खुल गया है. राजनीतिक गलियारे में अटकलों का बाजार गर्म है कि निशांत कुमार भी राज्यसभा के रास्ते राजनीति में प्रवेश करने वाले हैं.

भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नामों का जो ऐलान किया है, उनमें राज्यसभा जाने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भी नाम शामिल है. नितिन को बिहार से राज्यसभा के लिए भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है. बिहार से नितिन के अलावा शिवेश कुमार, असम से तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के भी राजनीति में पर्दापण की अटकलें लग रही हैं. खबर है कि राज्यसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकता है. JDU के निशांत के अलावा एनडीए से राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से भी उम्मीदवार देने की पूरी सम्भावना है. बता दें कि बिहार में पांच सीटें खाली हुई हैं. बिहार में विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाले एनडीए के ज्यादा से ज्यादा या फिर सभी पांच सीटें जीतने की सम्भावना है.

जननायक कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण, RML प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के कारण बिहार से ये पांच सीटें खाली हुई हैं. बिहार के दूसरे नेताओं की बात करें तो, भाजपा के शिवेश राम और पवन सिंह, RLM के उपेंद्र कुशवाहा और JDU से रामनाथ ठाकुर के भी नाम सामने आ रहे हैं। किन पांच नामों पर मुहर लगती है, इसके लिए थोड़ा इन्तजार करने होगा.

यह भी पढ़ें: पोटका के चंदनपुर गांव मे ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

संबंधित सामग्री

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

क्राइम

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी