न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बात भाजपा ने शनिवार को अपने बूथ लेवल एजेंट 1 (BLA 1) को पटना में सम्मानित किया. सम्मान समारोह में राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने बीएलए 1 की दिल खोलकर सराहना की.
सम्राट चौधरी ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट 1 के सभी साथियों को विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं जिन्होंने विधानसभा की 243 सीटों में से 202 सीट जिताकर ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत दिलाने का काम किया. चुनाव के पहले हम लोग जब कहते थे कि 200 सीट जीतेंगे. तो विपक्ष के लोग कहते थे कि इस तरह का बयान कैसे आ सकता है. लेकिन ऐसा हुआ, और इसके लिए आप बीएलए 1 सराहना के पात्र हैं.
भारतीय जनता पार्टी एनडीए के लोगों की ताकत थी जो नीचे से फीडबैक आता था. पहला पेज का चुनाव खत्म हुआ तो मैंने फीडबैक के अनुसार गर्व से 100 सीट जीतने की बात कही थी. जनता ने 102 सीट जिताने का काम किया. यह संगठन की पार्टी है, यहां कितना भी बड़ा नेता हो, वह पहले बूथ पर काम करता है, फिर बड़ा नेता बनता है
जो जनमत एनडीए मोदी और नीतीश कुमार को मिला है, उसका दूसरा पड़ाव शुरू हो गया है. जिस बूथ पर कमी रह गई है, उस पर विकास करने का काम में बूथ लेवल एजेंट 1 सपोर्ट करने का काम करेंगे.
बिहार में सुशासन स्थापित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, बिहार के नव जवानों को किस तरह रोजगार मिल सके उसकी भी चर्चा सरकार करते रहेगी.... आगे पहुंचाने का काम करेगी.
यह भी पढ़ें: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के रोड शो के दौरान हर्ष फायरिंग