विकसित भारत बंनाने में बिहार की भूमिका सबसे बड़ी होगी - प्रेम रंजन पटेल

विकसित भारत बंनाने में बिहार की भूमिका सबसे बड़ी होगी - प्रेम रंजन पटेल

'अब बिहार न तो रुकेगा, न झुकेगा, बिहार अब आगे बढ़ेगा'

विकसित भारत बंनाने में बिहार की भूमिका सबसे बड़ी होगी - प्रेम रंजन पटेल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: “विकसित भारत” की यात्रा अब किसी एक राज्य की दया पर निर्भर नहीं है—यह यात्रा अब बिहार की ताक़त से तय होगी. वर्षों तक बिहार को रोके रखने की राजनीति करने वालों को यह सच्चाई स्वीकारनी होगी कि अब विकसित भारत की अहम कड़ी का काम विकसित बिहार करेगा. जो लोग  बिहार को पिछड़ेपन के नाम पर राजनीति का बाजार चलाते रहे, उनकी दुकान अब बंद होने वाली है.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत नीतियों और मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के नेतृत्व में कार्यसंस्कृति ने बिहार को उस मुकाम पर ला खड़ा किया है जहाँ से वह पूरे पूर्वी भारत का नेतृत्व करेगा. विरोधी दलों की नकारात्मकता और भ्रम फैलाने की आदत बिहार की उड़ान को रोक नहीं सकती. उनकी राजनीति का आधार सिर्फ अवरोध, असत्य और अफवाह है, जबकि हमारा रास्ता विकास, परिणाम और विश्वास है.

बिहार अब पीछे खींचे जाने वाला राज्य नहीं, देश को आगे धकेलने वाला इंजन है.

जो लोग बिहार को वर्षों तक जातिगत समीकरणों, परिवारवाद और अपराध की राजनीति में जकड़कर रखते थे, उन्हें अब यह समझ लेना चाहिए कि नया बिहार उनके पुराने हथकंडों को ठुकरा चुका है. विकास के नाम पर झूठ फैलाने वालों का हिसाब जनता चुनाव दर चुनाव करती आ रही है और आने वाले समय में यह जवाब और भी कठोर होगा.

“विकसित भारत” की डोर अब बिहार के हाथ में है, और इस बार बिहार न तो रुकेगा, न झुकेगा, न किसी के नकारात्मक दबाव में आएगा. जो भी राज्य के विकास में बाधा बनेगा, जनता उसे किनारे लगाना अच्छी तरह जानती है.

यह भी पढ़ें: गुमला जिले के बसिया में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तेतरा के निकट हुआ हादसा

संबंधित सामग्री

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

बिहार

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

बिहार

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

बिहार

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत