न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - बिहार सरकार के गृह विभाग (विशेष शाखा) ने राज्य में वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में अहम बदलाव करते हुए तीन प्रमुख व्यक्तियों की सुरक्षा श्रेणी को संशोधित किया गया है। यह निर्णय 17 अप्रैल 2026 को हुई राज्य सुरक्षा समिति की बैठक की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है। आदेश गृह विभाग के संयुक्त सचिव नवीन चन्द्र द्वारा 18 अप्रैल 2026 को जारी किया गया।
हाईलाइट्स -
- बिहार में VVIP सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
- निशांत कुमार को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा
- विजय कुमार सिन्हा की ‘Z’ सुरक्षा बरकरार
- श्रवण कुमार को ‘Y+’ एस्कॉर्ट सुरक्षा
- गृह विभाग ने 18 अप्रैल 2026 को जारी किया आदेश
निशांत कुमार को मिली ‘Z’ श्रेणी सुरक्षा
जदयू के युवा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को अब ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसे राज्य में उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था माना जाता है, जिसमें सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है। यह कदम उनकी सार्वजनिक और राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए उठाया गया है।
विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा बरकरार
पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पहले से मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा को यथावत रखा गया है। सरकार ने उनकी मौजूदा सुरक्षा स्थिति को पर्याप्त मानते हुए इसमें कोई संशोधन नहीं किया है।
श्रवण कुमार को ‘Y+’ श्रेणी सुरक्षा
पूर्व मंत्री श्रवण कुमार की सुरक्षा श्रेणी को अपग्रेड करते हुए उन्हें ‘Y+’ (एस्कॉर्ट सहित) सुरक्षा प्रदान की गई है। इस श्रेणी में कमांडो और एस्कॉर्ट वाहन के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।
सरकार की सुरक्षा समीक्षा का हिस्सा
गृह विभाग के अनुसार, यह बदलाव नियमित सुरक्षा समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें विभिन्न व्यक्तियों के खतरे के आकलन के आधार पर सुरक्षा श्रेणियों में संशोधन किया जाता है। राज्य सरकार समय-समय पर वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करती रहती है।
इसे भी पढ़ें - शराबबंदी पर सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात कि बिहार की सियासत में मच गया हड़कंप!