सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, बिहार विशेष सर्वे के लिए 24 जिलों में अफसर तैनात, हर...

सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, बिहार विशेष सर्वे के लिए 24 जिलों में अफसर तैनात, हर शनिवार होगी ग्राउंड मॉनिटरिंग

बिहार विशेष सर्वे को गति देने के लिए सम्राट सरकार ने 24 जिलों में अधिकारियों की तैनाती की है। अब हर शनिवार ग्राउंड मॉनिटरिंग और साप्ताहिक रिपोर्टिंग से काम में तेजी लाई जाएगी।

सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन बिहार विशेष सर्वे के लिए 24 जिलों में अफसर तैनात हर शनिवार होगी ग्राउंड मॉनिटरिंग

बिहार विशेष सर्वे के लिए 24 जिलों में अफसर तैनात |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विशेष सर्वेक्षण कार्य को तेज करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विभाग के सचिव जय सिंह के निर्देश पर 24 जिलों में पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, जो अब सीधे जिलों में जाकर सर्वेक्षण कार्य की निगरानी करेंगे। इन अधिकारियों को हर शनिवार अपने-अपने जिलों का दौरा कर कार्य की समीक्षा करनी होगी।

हाईलाइट्स- 

  • बिहार विशेष सर्वे को तेज करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला
  • 24 जिलों में विभागीय अफसरों की तैनाती
  • हर शनिवार जिलों में जाकर होगी ग्राउंड मॉनिटरिंग
  • साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भेजना अनिवार्य
  • प्रशिक्षण और प्रपत्र पहले से उपलब्ध कराए जाएंगे
  • भूमि रिकॉर्ड में पारदर्शिता और तेजी पर जोर

 साप्ताहिक रिपोर्ट भेजना अनिवार्य, मुख्यालय करेगा मॉनिटरिंग

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षण के बाद सभी पदाधिकारियों को विस्तृत साप्ताहिक रिपोर्ट भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय, पटना को भेजनी होगी। इसकी एक प्रति विभाग को भी उपलब्ध करानी होगी, ताकि मुख्यालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। अपर सचिव आजीव वत्सराज द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन जिलों में रिविजनल सर्वे खतियान उपलब्ध हैं, वहां सर्वे कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे में मदद मिलेगी।

अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण और जरुरी प्रपत्र

विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जिला भ्रमण से पहले सभी नामित अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण, दस्तावेज और जांच के लिए प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे निरीक्षण कार्य अधिक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। विभाग का मानना है कि इस नई व्यवस्था से विशेष सर्वेक्षण कार्य में तेजी आएगी और भूमि अभिलेखों के अद्यतन के साथ-साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

जिलावार नामित पदाधिकारियों की सूची 

 

  1. मुजफ्फरपुर – कमलेश कुमार सिंह, निदेशक, भू-अर्जन
  2. गया – डॉ. महेन्द्र पाल, अपर सचिव
  3. पटना-वैशाली– आजीव वत्सराज, अपर सचिव
  4. भोजपुर – सिम्मी प्रसाद, अनुदेशक, चकबंदी
  5. पटना-वैशाली – मणि भूषण किशोर, विशेष कार्य पदाधिकारी
  6. दरभंगा – मोना झा, उप निदेशक
  7. समस्तीपुर – सुधा रानी, विशेष कार्य पदाधिकारी
  8. सीतामढ़ी – मो. नवाजिश अख्तर, विशेष कार्य पदाधिकारी
  9. शिवहर – संजय कुमार सिंह, उप सचिव
  10. औरंगाबाद – डॉ. सुनील कुमार, उप सचिव
  11. पूर्णिया – देवेश कुमार, उप सचिव
  12. मधुबनी – अखिल कुमार झा, उप सचिव
  13. किशनगंज – कुमार कुन्दन लाल, प्रभारी पदाधिकारी बन्दोबस्त
  14. सुपौल – संजीव कुमार सिन्हा, अनुदेशक, चकबंदी
  15. मधेपुरा – अमरेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक
  16. नवादा - सुधांशु शेखर, सहायक निदेशक
  17. बांका –  सुमित कुमार आनंद, सहायक निदेशक
  18. कैमूर – मो. जमालुद्दीन अंसारी, अवर सचिव
  19. अररिया – अरविन्द कुमार, अवर सचिव
  20. रोहतास – मो. अकबर अली, अवर सचिव
  21. कटिहार – कमलेश कुमार, अवर सचिव
  22. सहरसा – श्रीराम कुमार, अवर सचिव
  23. भागलपुर –  कमल नयन कश्यप, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी
  24. बक्सर – कुनिका, सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी

इसे भी पढ़ें - अपना होता तो? बिहारी युवक की मौत पर तेजस्वी का हमला, मांझी-विजय चौधरी को बताया निर्दयी

संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

बिहार

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।