न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - बिहार विधान परिषद की एक सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हो गए। नाम वापसी की तय समय सीमा समाप्त होने के बाद उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं बचा, जिससे उनकी जीत स्वतः सुनिश्चित हो गई।
हाईलाइट्स -
- बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित
- नाम वापसी की समय सीमा के बाद कोई प्रतिद्वंदी नहीं बचा
- विजयी प्रमाण पत्र सौंपा गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
- संगठन में मुख्यालय प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका
- बीजेपी के लिए रणनीतिक और संगठनात्मक मजबूती का संकेत
प्रमाण पत्र सौंपा गया
निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित पदाधिकारी ने अरविंद शर्मा को विजयी घोषित करते हुए उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अरविंद शर्मा बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था।
BJP के लिए अहम जीत
उनका निर्विरोध निर्वाचन बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता माना जा रहा है, जो संगठनात्मक मजबूती और रणनीति को भी दर्शाता है। सूर्य कुमार शर्मा लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। करीब 40 वर्षों से सक्रिय राजनीति और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
वरिष्ठ नेताओं के साथ काम का अनुभव
उन्होंने वरिष्ठ नेता नवीन सिन्हा के साथ भी लंबे समय तक काम किया है और नितिन नवीन के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। भूमिहार समाज से आने वाले सूर्य कुमार शर्मा मूल रूप से अरवल जिले के रहने वाले हैं। ऐसे में BJP ने इस उम्मीदवार के जरिए सामाजिक समीकरण साधने की भी कोशिश की है।
इसे भी पढ़ें - बख्तियारपुर में दर्दनाक मंजर: फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आईं दो जिंदगियां, स्टेशन पर पसरा सन्नाटा