सम्राट के नेतृत्व में ‘नीतीश मॉडल’ जारी: 3C पर जीरो टॉलरेंस, अल्पसंख्यकों को लेक...

सम्राट के नेतृत्व में ‘नीतीश मॉडल’ जारी: 3C पर जीरो टॉलरेंस, अल्पसंख्यकों को लेकर उपमुख्यमंत्री का सख्त संदेश

बिहार सरकार ने साफ किया है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी ‘नीतीश मॉडल’ ही जारी रहेगा। 3C के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और अल्पसंख्यकों के विकास पर सरकार का खास फोकस रहेगा।

सम्राट के नेतृत्व में ‘नीतीश मॉडल’ जारी 3c पर जीरो टॉलरेंस अल्पसंख्यकों को लेकर उपमुख्यमंत्री का सख्त संदेश

सम्राट के नेतृत्व में ‘नीतीश मॉडल |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पूजा शर्मा / पटना -  उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ कहा है कि बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चल रही है और आगे भी उसी नीति को जारी रखा जाएगा।

3C पर जीरो टॉलरेंस की नीति

डिप्टी सीएम ने दोहराया कि सरकार क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म यानी 3C के खिलाफ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और यही सरकार की प्राथमिकता भी है।

सांप्रदायिकता पर ‘नीतीश लाइन’ बरकरार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि सांप्रदायिकता के मुद्दे पर वही नीति लागू होगी जो Nitish Kumar के समय रही है। इस मामले में सरकार किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। डिप्टी सीएम के मुताबिक, बिहार में अल्पसंख्यकों के लिए जितना काम हुआ है, वैसा देश के अन्य हिस्सों में कम देखने को मिलता है।

एनडीए का वादा और विपक्ष पर हमला

उन्होंने कहा कि एनडीए ने अल्पसंख्यकों की स्थिति सुधारने का संकल्प लिया है। साथ ही विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने हमेशा अल्पसंख्यक समाज के बीच भ्रम फैलाने का काम किया है। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि भले ही आज बिहार का नेतृत्व भाजपा के हाथ में है, लेकिन शासन का तरीका Nitish Kumar के मॉडल पर ही आधारित है।

कानूनों को लेकर फैलाई गई भ्रांतियां

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वक्फ कानून और नागरिकता कानून जैसे मुद्दों पर लोगों के बीच गलतफहमियां फैलाई गई हैं, जबकि अब अल्पसंख्यक समाज पहले से ज्यादा जागरुक हो चुका है ।

इसे भी पढ़ें - दिल्ली में आज पावर मीटिंग : CM सम्राट चौधरी की शाह से मुलाकात संभव, कैबिनेट विस्तार पर लगेगी मुहर

संबंधित सामग्री


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

बिहार सरकार का बदला पता, 1 अन्ने मार्ग CM आवास के बाहर लगा लोक सेवक आवास का नया बोर्ड, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

राजनीति

बिहार सरकार का बदला पता, 1 अन्ने मार्ग CM आवास के बाहर लगा लोक सेवक आवास का नया बोर्ड, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

पटना स्थित 1 अन्ने मार्ग मुख्यमंत्री आवास के बाहर नया बोर्ड लगाया गया है, जिस पर ‘लोक सेवक आवास’ लिखा है। बोर्ड लगने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

बिहार सरकार का बड़ा प्रशासनिक दांव! बिहार में IAS-IPS अफसरों का महाफेरबदल, विकास वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा प्रशासनिक दांव! बिहार में IAS-IPS अफसरों का महाफेरबदल, विकास वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 IAS और 16 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दीं। विकास वैभव को मगध रेंज की कमान मिली, जबकि आनंद किशोर से वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार वाप