क्या 20 साल बाद खाली होगा राबड़ी आवास ? लालू परिवार पर सरकार का अल्टीमेट वार ! 1...

क्या 20 साल बाद खाली होगा राबड़ी आवास ? लालू परिवार पर सरकार का अल्टीमेट वार ! 10 सर्कुलर रोड खाली करो, वरना कार्रवाई तय

बिहार सरकार ने लालू परिवार को बड़ा झटका देते हुए 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कई पूर्व विधायकों को भी नोटिस जारी किया गया है।

क्या 20 साल बाद खाली होगा राबड़ी आवास  लालू परिवार पर सरकार का अल्टीमेट वार  10 सर्कुलर रोड खाली करो वरना कार्रवाई तय

क्या 20 साल बाद खाली होगा राबड़ी आवास ? |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - सूत्रों के हवाले से बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। सम्राट सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ा झटका देते हुए सरकारी आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।

हाईलाइट्स - 

  • 10 सर्कुलर रोड खाली करने का 15 दिन का अल्टीमेटम
  • लालू, राबड़ी और तेजस्वी फिलहाल इसी आवास में रहते हैं
  • पहले भी जारी हो चुका था खाली करने का आदेश
  • हारे हुए विधायकों को भी नोटिस
     

क्या है पूरा मामला ?

भवन निर्माण विभाग के पूर्ण संपदा अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। यह वही आवास है, जिसे आम तौर पर राबड़ी आवास के नाम से जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी इस आवास को खाली करने का निर्देश दिया जा चुका था, लेकिन अब सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए अल्टीमेटम जारी कर दिया है।

अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई

सिर्फ लालू परिवार ही नहीं, बल्कि चुनाव हार चुके कई पूर्व विधायकों को भी सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया है।

क्या 20 साल बाद खाली होगा राबड़ी आवास ?

पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास, जो लंबे समय से लालू परिवार का निवास स्थान रहा है, अब खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर 2025 को राबड़ी देवी को पहला नोटिस जारी किया था।

इस नोटिस में स्पष्ट किया गया कि बिहार विधान परिषद के आवासन के लिए पटना केन्द्रीय पुल स्थित आवास संख्या 39, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है। विभाग के आदेश के अनुसार, राबड़ी आवास को खाली कर नए आवास में स्थानांतरित होना होगा। यह आदेश लालू परिवार के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि पिछले दो दशकों से यह आवास राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।

इसे भी पढ़ें - 47 राजस्व अधिकारियों की वापसी तय, सामूहिक अवकाश के बाद सरकार ने हटाया निलंबन

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार