नीतीश का इस्तीफा तय ! शाम 4 बजे शिवराज सिंह चौहान करेंगे नए CM का ऐलान, NDA में हलचल तेज !

नीतीश का इस्तीफा तय ! शाम 4 बजे शिवराज सिंह चौहान करेंगे नए CM का ऐलान, NDA में हलचल तेज !

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इसके बाद NDA की बैठकों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

नीतीश का इस्तीफा तय  शाम 4 बजे शिवराज सिंह चौहान करेंगे नए cm का ऐलान nda में हलचल तेज

शाम 4 बजे शिवराज सिंह चौहान करेंगे नए CM का ऐलान |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। 20 साल तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इससे पहले सुबह 11 बजे वे अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद वे राजभवन जाकर अपना त्यागपत्र सौंपेंगे।

हाईलाइट्स - 

  • नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा
  • सुबह 11 बजे अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद राजभवन जाएंगे
  • भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन होगा
  • NDA की संयुक्त बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी
  • शिवराज सिंह चौहान करेंगे नए सीएम का आधिकारिक ऐलान
  • सीएम हाउस में नेताओं की लगातार आवाजाही जारी

भाजपा विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नेता

दोपहर के समय भाजपा विधायक दल की अहम बैठक होगी, जिसमें पार्टी अपने नए नेता का चयन करेगी। यही नेता आगे चलकर एनडीए सरकार का नया मुख्यमंत्री होगा। बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सभी की निगाहें फैसले पर टिकी हैं।

मैथिली ठाकुर का बयान—नीतीश को बताया विकास पुरुष

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि आज सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार को “विकास पुरुष” बताते हुए कहा कि बिहार में आज जो भी विकास और स्थिरता है, वह नीतीश कुमार की वजह से संभव हुआ है। उनके इस बयान को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

संजय सरावगी ने दी बैठक की जानकारी

भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंच रहे हैं। दोपहर 3 बजे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक आयोजित होगी।

शिवराज सिंह चौहान करेंगे नए सीएम का एलान

केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान सुबह 11 बजे पटना पहुंचेंगे। वे पहले राजकीय अतिथिशाला जाएंगे और फिर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहीं विधायक दल की बैठक में नेता का चयन होगा, जिसके बाद एनडीए की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

सीएम हाउस में नेताओं की आवाजाही तेज

इधर, मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे। इसके अलावा मंत्री विजय चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी सीएम हाउस पहुंचे हैं, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई है।

इसे  भी पढ़ें - नीतीश आज देंगे इस्तीफा, बिहार में सत्ता परिवर्तन तय! नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, सियासी हलचल चरम पर

संबंधित सामग्री

हजारीबाग के ईचाक में बरवा नदी में गिरी यात्रियों से भरी टोटो, 8 यात्री घायल

झारखंड

हजारीबाग के ईचाक में बरवा नदी में गिरी यात्रियों से भरी टोटो, 8 यात्री घायल

SBI CSP में घुसे नकाबपोश लुटेरे, संचालक की कनपटी पर सटाया कट्टा और उड़ा ले गए लाखों रुपए

बिहार

SBI CSP में घुसे नकाबपोश लुटेरे, संचालक की कनपटी पर सटाया कट्टा और उड़ा ले गए लाखों रुपए

जमुई के पवना में SBI CSP से तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर ₹1.5 लाख लूट लिए। घटना CCTV में कैद है। पुलिस फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है। इलाके में दहशत का माहौल है।

घाघरा सरकारी योजनाओं में अब नहीं चलेगी गड़बड़ी, हर लाभुकों की होगी जांच

झारखंड

घाघरा सरकारी योजनाओं में अब नहीं चलेगी गड़बड़ी, हर लाभुकों की होगी जांच

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

झारखंड

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

झारखंड

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा