न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - बिहार की सियासत इस वक्त अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है और अब सबकी नजरें नए मुख्यमंत्री के ऐलान पर टिक गई हैं। इधर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की अहम बैठक शुरू हो चुकी है, जिसमें कई बड़े नेता मौजूद हैं। इस बैठक में Nitin Nabin, केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan, Vijay Kumar Sinha समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बैठक में आगे की रणनीति और नए नेतृत्व को लेकर मंथन जारी है।
हाईलाइट्स -
- नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज
- BJP विधायक दल की बैठक जारी, बड़े नेता मौजूद
- सम्राट चौधरी का नाम CM के लिए सबसे आगे
- NDA बैठक में लगेगी अंतिम मुहर
- शाम 4 बजे शिवराज सिंह चौहान करेंगे नाम का ऐलान
- सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे
सूत्रों के अनुसार, बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर Samrat Choudhary का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है, लेकिन सियासी गलियारों में उनके नाम की चर्चा सबसे आगे चल रही है।
बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद एनडीए के सभी घटक दलों की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
शाम 4 बजे खुलेगा सस्पेंस
सबसे अहम बात यह है कि शाम 4 बजे के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का पर्चा शिवराज सिंह चौहान द्वारा खोला जाएगा। ऐसे में कुछ ही घंटों में बिहार को अपना नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, एक युग का अंत