बिहार में सत्ता का बड़ा फैसला आज! NDA विधायक दल की बैठक में तय होगा नया सीएम, दे...

बिहार में सत्ता का बड़ा फैसला आज! NDA विधायक दल की बैठक में तय होगा नया सीएम, देखिए संभावित मंत्रियों की लिस्ट!

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज NDA विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें नए मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।

बिहार में सत्ता का बड़ा फैसला आज nda विधायक दल की बैठक में तय होगा नया सीएम देखिए संभावित मंत्रियों की लिस्ट

आज NDA विधायक दल की अहम बैठक ( file image ) |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज एनडीए विधानमंडल दल की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। इसी बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर भी अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

हाईलाइट्स - 

  • बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, NDA की अहम बैठक आज
  • विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर
  • पर्यवेक्षक के तौर पर Shivraj Singh Chouhan आज पटना पहुंचेंगे
  • बीजेपी विधायक दल के नेता का चयन आज होने की संभावना
  • संभावित मंत्रियों की सूची को लेकर राजनीतिक हलचल चरम पर

एनडीए विधायक दल की अहम बैठक आज

एनडीए के सभी नव-निर्वाचित विधायक आज एक साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में नेतृत्व चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। माना जा रहा है कि बैठक के बाद बिहार की नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री और बिहार के पर्यवेक्षक Shivraj Singh Chouhan आज पटना पहुंचेंगे। वे सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर आगमन करेंगे। इसके बाद वे सीधे पार्टी कार्यालय जाएंगे, जहां बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होकर नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

बीजेपी विधायक दल के नेता का चयन आज

बीजेपी विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा, जिसके बाद एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है और सभी की नजरें फैसले पर टिकी हैं।

संभावित मंत्रियों की सूची पर चर्चा

नई सरकार के गठन से पहले संभावित मंत्रियों की सूची भी सामने आई है। इसमें अलग-अलग दलों और कोटे से नेताओं के नामों पर चर्चा चल रही है।

जेडीयू कोटा:

  1. निशांत कुमार (डिप्टी सीएम संभावित) 
  2. विजेंद्र यादव 
  3. विजय कुमार चौधरी 
  4. श्रवण कुमार 
  5. अशोक चौधरी 
  6. मदन सहनी 
  7. जमा खां 
  8. सुनील कुमार 
  9. लेसी सिंह 

HAM, LJPR, RLM कोटा:

  1. संतोष कुमार सुमन 
  2. संजय पासवान 
  3. संजय कुमार सिंह 
  4. दीपक प्रकाश

बीजेपी कोटा:

  1. विजय कुमार सिन्हा 
  2. मंगल पांडेय 
  3. रामकृपाल यादव 
  4. दिलीप जायसवाल 
  5. श्रेयसी सिंह 
  6. लखेंद्र पासवान 
  7. रमा निषाद 
  8. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी 
  9. अरूण शंकर प्रसाद 
  10. संजय सिंह टाइगर 

राजनीतिक हलचल चरम पर

पटना से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बैठक के बाद बिहार को नया नेतृत्व मिलने की पूरी संभावना है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें -  बिहार में सत्ता का बड़ा उलटफेर! पहली बार BJP का CM, शपथ में आएंगे PM मोदी...

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार