MLC सीट पर BJP का मास्टरस्ट्रोक! मंगल पांडे की सीट पर अरविंद शर्मा ने किया नामांकन दाखिल

MLC सीट पर BJP का मास्टरस्ट्रोक! मंगल पांडे की सीट पर अरविंद शर्मा ने किया नामांकन दाखिल

बीजेपी ने बिहार विधान परिषद उपचुनाव में अरविंद शर्मा को उम्मीदवार बनाकर चौंकाया है। नामांकन के दौरान NDA की एकजुटता और संगठन की रणनीति साफ नजर आई।

mlc सीट पर bjp का मास्टरस्ट्रोक मंगल पांडे की सीट पर अरविंद शर्मा ने किया नामांकन दाखिल

मंगल पांडे की सीट पर अरविंद शर्मा ने किया नामांकन दाखिल |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे शक्ति प्रदर्शन भी साफ नजर आया।

हाइलाइट्स- 

  • बीजेपी ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए अरविंद शर्मा को बनाया उम्मीदवार
  • नामांकन के दौरान NDA नेताओं की मजबूत मौजूदगी
  • मंगल पांडे के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट
  • संगठन के मजबूत कार्यकर्ता को दिया गया मौका

 मंगल पांडे के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

यह सीट बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उनके परिषद से हटने के बाद उपचुनाव की घोषणा की गई, जिस पर अब सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी ने इस बार किसी बड़े या चर्चित चेहरे के बजाय संगठन में लंबे समय से सक्रिय और भरोसेमंद कार्यकर्ता सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा को मैदान में उतारा है। पार्टी के इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

कौन हैं अरविंद शर्मा?

अरविंद शर्मा (सूर्य कुमार शर्मा) बीजेपी के संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। वे बिहार प्रदेश कार्यालय प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं और संगठनात्मक पकड़ के लिए जाने जाते हैं। पार्टी ने उनकी निष्ठा और अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

दीपक प्रकाश के नाम की थी चर्चा

इस सीट को लेकर पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजा जा सकता है, लेकिन पार्टी ने अंततः संगठन से जुड़े चेहरे को प्राथमिकता दी।

संगठन में 40 साल का अनुभव

सूर्य कुमार शर्मा लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। करीब 40 वर्षों से सक्रिय राजनीति और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

वरिष्ठ नेताओं के साथ काम का अनुभव

उन्होंने वरिष्ठ नेता नवीन सिन्हा के साथ भी लंबे समय तक काम किया है और नितिन नवीन के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं।

जातीय समीकरण पर भी नजर

भूमिहार समाज से आने वाले सूर्य कुमार शर्मा मूल रूप से अरवल जिले के रहने वाले हैं। ऐसे में BJP ने इस उम्मीदवार के जरिए सामाजिक समीकरण साधने की भी कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें - मंगल पांडे की सीट पर BJP का फैसला, सूर्य कुमार शर्मा को उतारा मैदान में

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हाई-प्रोफाइल नेताओं और अधिकारियों पर ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल