नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने किया ऐतिहासिक विकास, सिमरी बख्तियारपुर में र...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने किया ऐतिहासिक विकास, सिमरी बख्तियारपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने किया ऐतिहासिक विकास सिमरी बख्तियारपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सिमरी बख्तियारपुर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के पक्ष में समर्थन की अपील की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ईमानदार, अनुभवी और विकासशील नेता हैं, जिनके दामन पर कभी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा.

रक्षा मंत्री ने कहा कि एनडीए ने हमेशा जनता से जो वादा किया, उसे निभाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार ने अभूतपूर्व प्रगति की है. “पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत मिल रहा है, पचास लाख नए पक्के मकान बनाए जा रहे हैं, और बिहार में डिफेंस कॉरिडोर की योजना भी तैयार है.”

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने लालू-राबड़ी शासनकाल की अराजकता और भ्रष्टाचार देखा है, लेकिन अब बिहार सुशासन की राह पर है. राजनाथ सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि की राशि छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये की जाएगी. उन्होंने जनता से अपील की कि एनडीए को फिर से सत्ता में लाकर बिहार के विकास को नई ऊंचाई दें.

यह भी पढ़ें: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार अभियान पर लगा ब्रेक

संबंधित सामग्री

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत
‎

बिहार

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत ‎

‎भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक जनक राम ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है।

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज