सीएम सम्राट चौधरी ने की अमित शाह से अहम मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन तेज

सीएम सम्राट चौधरी ने की अमित शाह से अहम मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन तेज

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने एनडीए के अन्य नेताओं से भी मुलाकात

सीएम सम्राट चौधरी ने की अमित शाह से अहम मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन  तेज

सीएम सम्राट चौधरी ने की अमित शाह से अहम मुलाकात |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पटना -  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार (3 मई) को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बिहार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और अन्य राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि आने वाले समय में राज्य कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

हाईलाइट्स - 

  • सीएम सम्राट चौधरी की दिल्ली में अमित शाह से अहम मुलाकात
  • बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की संभावना
  • एनडीए के कई नेताओं से भी सीएम ने की भेंट
  • राज्य के विकास और समन्वय पर हुई बातचीत

नई सरकार के बाद अब कैबिनेट विस्तार की तैयारी

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अभी मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया बाकी है। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और वह राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने। उनके साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

नित्यानंद राय से विकास मुद्दों पर चर्चा

दिल्ली दौरे के दौरान सीएम ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से भी मुलाकात की। इस भेंट की जानकारी उन्होंने ‘एक्स’ पर साझा करते हुए बताया कि “विकसित भारत, समृद्ध बिहार” के विजन को लेकर सकारात्मक और परिणामोन्मुखी चर्चा हुई।

ललन सिंह के साथ समन्वय पर जोर

सीएम सम्राट चौधरी ने जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) से भी मुलाकात की। इस दौरान बिहार के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत हुई और राज्य के समग्र विकास के लिए सहयोग व समन्वय बढ़ाने पर सहमति बनी।

राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं से भी मुलाकात

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट की। इससे पहले वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी अलग-अलग मुलाकात कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ृें - MP बैंक डकैती में बिहार कनेक्शन: STF की कार्रवाई में दो शातिर गिरफ्तार, हथियार के बल पर वारदात

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

क्राइम

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

गया के इमामगंज प्रखंड स्थित झिकटिया पंचायत में मनरेगा के तहत फर्जी वृक्षारोपण कर सरकारी राशि निकासी का आरोप लगा है। ग्रामीणों का दावा है कि कागजों पर पौधे लगाए गए, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

क्राइम

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, जबकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे