निशांत शपथ के लिए रवाना, पिता का आशीर्वाद लेकर संजय झा के साथ पहुंचे गांधी मैदान

निशांत शपथ के लिए रवाना, पिता का आशीर्वाद लेकर संजय झा के साथ पहुंचे गांधी मैदान

पटना के गांधी मैदान में कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम को लेकर सियासी हलचल तेज है, जहां पीएम मोदी और अमित शाह सहित कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। पहली बार मंत्री बनने जा रहे निशांत ने शपथ से पहले पिता का..

निशांत शपथ के लिए रवाना पिता का आशीर्वाद लेकर संजय झा के साथ पहुंचे गांधी मैदान

निशांत शपथ के लिए रवाना |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना-   पटना के गांधी मैदान में आज होने वाले बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी हलचल चरम पर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार के इस अहम कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से समारोह बेहद खास बन गया है।

हाईलाइट्स - 

  • गांधी मैदान में बिहार कैबिनेट विस्तार का भव्य आयोजन
  • पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
  • निशांत ने शपथ से पहले पिता से लिया आशीर्वाद
  • संजय झा के साथ गांधी मैदान के लिए हुए रवाना
  • नेताओं के पहुंचने से मंच पर बढ़ी हलचल

निशांत ने लिया पिता का आशीर्वाद, संजय झा के साथ रवाना

पहली बार मंत्री बनने जा रहे निशांत शपथ ग्रहण से ठीक पहले अपने पिता से आशीर्वाद लेकर गांधी मैदान के लिए रवाना हुए। उनके साथ जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा भी मौजूद रहे। यह पल राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने जा रही है।

गांधी मैदान में नेताओं का जमावड़ा तेज

शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सबसे पहले मंच पर पहुंचे। इसके बाद विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, लखींद्र पासवान, रामचंद्र प्रसाद, केदार गुप्ता, दामोदर रावत, सुनील कुमार और ई. कुमार शैलेंद्र सहित कई नेता मंच पर पहुंच चुके हैं। जदयू और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी समारोह स्थल पर मौजूद हैं। इसी बीच शीला मंडल और रत्नेश सदा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, दीपक प्रकाश और नागेंद्र त्रिपाठी भी मंच पर मौजूद हैं, जिससे कार्यक्रम का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें - पटना में मोदी का तगड़ा कार्यक्रम, डेढ़ घंटे शहर में रहेंगे पीएम, गांधी मैदान से एयरपोर्ट तक रोड शो

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। शिक्षा, श्रम, खान, आईटी और पथ निर्माण समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।