47 राजस्व अधिकारियों की वापसी तय, सामूहिक अवकाश के बाद सरकार ने हटाया निलंबन

47 राजस्व अधिकारियों की वापसी तय, सामूहिक अवकाश के बाद सरकार ने हटाया निलंबन

सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण निलंबित किए गए 47 राजस्व अधिकारियों को बिहार सरकार ने बहाल कर दिया है। काम पर लौटने के ऐलान के बाद विभाग ने सभी को अपने-अपने जिलों में योगदान देने का निर्देश दिया है।

47 राजस्व अधिकारियों की वापसी तय सामूहिक अवकाश के बाद सरकार ने हटाया निलंबन

AI सांकेतिक तस्वीर । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  बिहार में राजस्व प्रशासन से जुड़ा बड़ा फैसला सामने आया है। सम्राट चौधरी की सरकार ने बिहार राजस्व सेवा के 47 अधिकारियों का निलंबन समाप्त कर दिया है। ये सभी अधिकारी 9 मार्च को सामूहिक अवकाश पर चले गए थे, जिसके कारण प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हुआ था।

हाईलाइट्स - 

  •  47 राजस्व अधिकारियों का निलंबन समाप्त
  •   9 मार्च को सामूहिक अवकाश पर गए थे अधिकारी
  •   30 अप्रैल को बिना शर्त काम पर लौटने की घोषणा
  •  विभाग ने सभी को संबंधित जिलों में योगदान का निर्देश दिया

निलंबन की वजह और कार्रवाई

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार, अंचलाधिकारी (सीओ) और समकक्ष स्तर के इन अधिकारियों के कार्यालय से अनुपस्थित रहने और राजस्व कार्यों में गतिरोध पैदा होने के कारण उन्हें निलंबित किया गया था। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, पूर्णिया निर्धारित किया गया था।

काम पर लौटने के बाद राहत

30 अप्रैल को सभी अधिकारियों ने बिना शर्त सामूहिक अवकाश समाप्त कर काम पर लौटने की घोषणा की। इसके बाद सरकार ने उनका निलंबन समाप्त करने का निर्णय लिया। विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने संबंधित जिलों के समाहर्ता (डीएम) के समक्ष योगदान दें।

इन अधिकारियों को मिली बहाली

निलंबन से मुक्त किए गए अधिकारियों में बेलदौर (खगड़िया) के अमित कुमार, खगड़िया सदर के पुनीत कौशल, बक्सर सदर के राहुल कुमार, बरियारपुर (बेगूसराय) के नंदन कुमार और बरारी (कटिहार) के मनीष कुमार शामिल हैं। इसके अलावा चांद (कैमूर) के सतीश कुमार गुप्ता, झंझारपुर के प्रशांत कुमार झा, चौसा के उदयकांत मिश्र, टेटिया बंबर (मुंगेर) की अर्चना कुमारी और बोचहां (मुजफ्फरपुर) के विश्वजीत सिंह को भी बहाल किया गया है।

अन्य नामों में पोठिया (किशनगंज) के मोहित राज, तरियानी (शिवहर) के कुमार रोहित, सिसवन (सिवान) के पंकज कुमार, पीरो (भोजपुर) के लखेंद्र कुमार और शाहकुंड (भागलपुर) की डॉ. हर्षा कोमल शामिल हैं। वहीं गोनाहा (पश्चिमी चंपारण) के विवेक कुमार सिंह, पटना सदर के रजनीकांत, बाढ़ के नरेंद्र कुमार सिंह, घोड़ासहन के आनंद कुमार, श्रीनगर (पूर्णिया) की निकिता अग्रवाल, पूर्णिया पूर्व के संजीव कुमार और नोखा के मधुसूदन कुमार को भी निलंबन से मुक्त किया गया है।

अन्य अधिकारियों की सूची

इसके अलावा विश्वास आनंद (घाटकुसुंभा), रंधीर रमण (विभूतिपुर), डॉली कुमारी (डुमरा), सतीश कुमार सिंह (इसुआपुर), रश्मि प्रिया (राघोपुर), रविकांत (लक्ष्मीपुर), रंजीत कुमार उपाध्याय (मखदुमपुर), मोहित सिन्हा (परवलपुर), सुमन सौरभ (हिसुआ), जितेंद्र पांडेय (अररिया), नजमुल हसन (जोकीहाट), प्रेम आनंद प्रसाद (सूर्यपुर), शैलेंद्र कुमार यादव (दाउदनगर), गजानंद मेहता (बेलागंज), राकेश आनंद (बड़हिया), अमलेश कुमार (एकमा), सौरभ कुमार (दावथ), पुष्कल कुमार (पहाड़पुर), रजत कुमार वर्णवाल (गोपालगंज सदर), आयुष चंद्र दास (एकंगरसराय), रामविकास सिंह (जहानाबाद), विवेक कुमार मिश्र (मधुबनी), संजय कुमार (आरा सदर) और सुधीर कुमार ओंकारा (मुख्यालय) को भी बहाल किया गया है।

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार