न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. रितेश पांडे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी. उन्होंने राजनीतिक दल से जुड़कर काम करने में खुद को सक्षम नहीं बताया. बता दें कि रितेश पांडे ने करगहर सीट से जन सुराज उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा था.
रितेश पांडे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोक तंत्र के महापर्व में भाग लिया, परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्यों की मैंने अपना काम ईमानदारी से किया.
रितेश पांडे ने आगे लिखा कि खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है जिससे आप लोगो ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार दुलार और सम्मान दे कर यहाँ तक पहुंचाया और इसमें किसी राजनैतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है. इस लिए आज मैं जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ. कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है. उम्मीद है आप लोग समझेंगे.

ये भी पढ़ें- Cyber Scam : शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा, ITBP जवान से 51 लाख रुपए की साइबर ठगी