जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है , बंगाल रिजल्ट पर सम्राट...

जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है , बंगाल रिजल्ट पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने !

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के रुझानों में BJP की बढ़त पर बिहार के CM सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने बंगाल की जनता का आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया।

जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी वो बंगाल हमारा है  बंगाल रिजल्ट पर  सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना-  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले सामने आए रुझानों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। शुरुआती ट्रेंड में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है, जिसके बाद पार्टी नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

हाईलाइट्स - 

  • बंगाल रुझानों में BJP की बढ़त पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान
  • “श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती” कहकर जताया गौरव
  • बंगाल की जनता को दिया ऐतिहासिक जनादेश का श्रेय
  • विपक्ष ने रुझानों पर उठाए सवाल, सियासत गरम

सम्राट चौधरी ने जताया आभार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बंगाल की जनता का आभार जताया। उन्होंने लिखा, “जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन। भारत माता की जय!”

RJD ने उठाए सवाल, ममता पर जताया भरोसा

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इन रुझानों को लेकर अलग रुख अपनाया है। पार्टी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने दावा किया कि शुरुआती रुझानों के बावजूद अंतिम नतीजे ममता बनर्जी के पक्ष में ही जाएंगे। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की गई है।

शक्ति सिंह यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण समेत कई बुद्धिजीवियों ने भी चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हुआ है, लेकिन इन सबके बावजूद ममता बनर्जी मजबूती से लड़ रही हैं और अंततः जीत उन्हीं की होगी।

‘नतीजों का इंतजार करें’, विपक्ष की चेतावनी

इधर, आरजेडी के एक अन्य नेता मृत्युंजय तिवारी ने भी बयान देते हुए कहा कि बंगाल में मुकाबला अभी कांटे का है और स्पष्ट तस्वीर सामने आने के लिए इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा बंगाल में सरकार बनाती है तो यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय होगा और विपक्ष को इस पर बड़ा फैसला लेना पड़ेगा।

फिलहाल, सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि पश्चिम बंगाल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

इसे भी पढ़ें - तवायफ कहां किसी से मोहब्बत करती है... गाने पर अनंत सिंह की सजी महफ़िल , छोटे सरकार के सामने उड़े नोट, दिखे हथियार !

संबंधित सामग्री


सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग 

झारखंड

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग 

पिता को पुष्पांजलि देने के बाद बोले नितिन नवीन, कहा- पिताजी का सपना हुआ पूरा

बिहार

पिता को पुष्पांजलि देने के बाद बोले नितिन नवीन, कहा- पिताजी का सपना हुआ पूरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पिताजी के आशीर्वाद से ही उन्हे सेवा करने का मौका मिला है और उनके मन के अंदर संतुष्टि है।

असम में सियासी तस्वीर साफ: हिमंत बिस्वा सरमा फिर चुने गए विधायक दल के नेता, लगातार दूसरी बार बनेंगे CM

राजनीति

असम में सियासी तस्वीर साफ: हिमंत बिस्वा सरमा फिर चुने गए विधायक दल के नेता, लगातार दूसरी बार बनेंगे CM