बंगाल परिणाम पर अरुण भारती का बड़ा बयान: संविधान से ऊपर कोई नहीं, ममता को भी झुकना होगा

बंगाल परिणाम पर अरुण भारती का बड़ा बयान: संविधान से ऊपर कोई नहीं, ममता को भी झुकना होगा

पटना में सांसद अरुण भारती ने बंगाल चुनाव परिणाम पर कहा कि संविधान सर्वोपरि है और जरूरत पड़ने पर ममता बनर्जी को इस्तीफा देना होगा।साथ ही उन्होंने मंत्री पदों को लेकर कहा कि सभी फैसले मुख्यमंत्री...

बंगाल परिणाम पर अरुण भारती का बड़ा बयान संविधान से ऊपर कोई नहीं ममता को भी झुकना होगा

बंगाल परिणाम पर अरुण भारती का बड़ा बयान |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना - पटना पहुंचे सांसद अरुण भारती ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम और सियासी हालात को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ऐसी स्थिति आती है, तो संविधान सर्वोपरि होता है और हर किसी को उसके आगे झुकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने भी अंततः संवैधानिक व्यवस्था को स्वीकार किया है और इस्तीफा देने की बात कही है।

हाईलाइट्स - 

  • सांसद अरुण भारती का ममता बनर्जी पर बड़ा बयान
  • कहा- संविधान से ऊपर कोई नहीं, जरूरत पड़ी तो इस्तीफा देना होगा
  • निशांत कुमार के मंत्री बनने पर फैसला JDU और मुख्यमंत्री पर छोड़ा
  • LJP (रामविलास) के मंत्री पदों पर बोले- अंतिम निर्णय नेतृत्व का अधिकार
  • बंगाल चुनाव को बताया सत्ता परिवर्तन का जनादेश

निशांत कुमार के मंत्री बनने पर क्या बोले

निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर अरुण भारती ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह जनता दल यूनाइटेड और उसके नेतृत्व का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो भी निर्णय लेंगे, वह उनका विशेषाधिकार है और सभी सहयोगी दल उसे स्वीकार करेंगे।

मंत्री पदों को लेकर LJP (रामविलास) का रुख

लोजपा (रामविलास) के हिस्से में कितने मंत्री पद आएंगे, इस पर उन्होंने साफ कहा कि यह मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व का अधिकार क्षेत्र है। चिराग पासवान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर अंतिम निर्णय वही लेंगे, इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है।

बंगाल चुनाव पर तीखी टिप्पणी

अरुण भारती ने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव सत्ता परिवर्तन का चुनाव था और जनता में ममता सरकार के खिलाफ नाराजगी थी। उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को लेकर सवाल उठाने की बजाय हार की समीक्षा करना ज्यादा जरुरी है।

इसे भी पढ़ें - रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण को मिली रफ्तार: टेंडर जारी, सीमावर्ती बिहार को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी

संबंधित सामग्री

राजीव रंजन मिश्रा के परिजनों से मिले BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग 

झारखंड

राजीव रंजन मिश्रा के परिजनों से मिले BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- राजीव रंजन मिश्रा का अब तक का सार्वजनिक जीवन बेदाग, मामले में बड़े षड्यंत्र की आ रही बू 

17वीं बार प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार के लिए चयनित हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे 

झारखंड

17वीं बार प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार के लिए चयनित हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे 

SIR के नाम से कांग्रेस को आखिर इतनी बेचैनी क्यों: आदित्य साहू

झारखंड

SIR के नाम से कांग्रेस को आखिर इतनी बेचैनी क्यों: आदित्य साहू

दांव पर है इनका वोट बैंक, कांग्रेस की छटपटाहट को बखूबी समझ रही जनता 

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

बिहार

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

भारतीय रेलवे ने 962 करोड़ रुपये की लागत से 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर पर ट्रेनों की भीड़ कम होगी, माल ढुलाई तेज होगी और बिहार समे

झारखंड में न्याय नहीं, सत्ता और पहुंच का खेल चल रहा है: राफिया नाज़

झारखंड

झारखंड में न्याय नहीं, सत्ता और पहुंच का खेल चल रहा है: राफिया नाज़