तवायफ कहां किसी से मोहब्बत करती है... गाने पर अनंत सिंह की सजी महफ़िल , छोटे सरक...

तवायफ कहां किसी से मोहब्बत करती है... गाने पर अनंत सिंह की सजी महफ़िल , छोटे सरकार के सामने उड़े नोट, दिखे हथियार !

गोपालगंज में निजी समारोह के दौरान अनंत सिंह के स्वागत में सजी महफिल में मुजरा, नोटों की बारिश और हथियार लहराने का वीडियो वायरल हो गया।घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, जबकि वीडियो सोशल मीडिया पर

तवायफ कहां किसी से मोहब्बत करती है गाने पर अनंत सिंह की सजी महफ़िल  छोटे सरकार के सामने उड़े नोट दिखे हथियार

. गाने पर अनंत सिंह की सजी महफ़िल , छोटे सरकार के सामने उड़े नोट, दिखे हथियार ! |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज -  बिहार के बाहुबली विधायक व छोटे सरकार के नाम से मशहूर मोकामा विधायक अनंत सिंह का एक निजी समरोह में शामिल होने गोपालगंज पहुंचे तो समर्थकों नें हथियार लहराकर उनका जोरदार स्वागत किया। वही नेता जी के स्वागत में राजा महाराजा की तरफ महफिल सजाई गई और नर्तकियों के द्वारा मुजरा पेश किया गया। नेता जी भी अपने पुराने अंदाज में बैठ कर मुजरा का आनंद लेते हुए नजर आए, इस दौरान उनके समर्थकों ने नोटों की बारिश कर महफिल में रंग ला दिया। नेता जी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाईलाइट्स - 

  • गोपालगंज में निजी समारोह में पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह
  • स्वागत में सजी शाही महफिल, मुजरा और भोजपुरी गानों पर नृत्य
  • समर्थकों ने लहराए हथियार, उड़ाए नोट
  • “तवायफ…” और “मुझको राणा जी माफ करना” जैसे गानों पर झूमी महफिल
  • वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
  • पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरु की

अनंत सिंह के स्वागत में सजी थी महफ़िल

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह, गोलू राजा सहित अन्य कलाकारों की महफिल सजी थी। महफिल में तवायफ कहां किसी से मोहब्बत करती है और मुझको राणा जी माफ करना.. जैसे गानों पर नृतिकी नृत्य करते हुए नजर आ रही थी अब भला नेता जी कहां पीछे हटने वाले थे। उन्होंने भी मुजरे का खूब आनंद उठाया और मुजरा सुनने में मग्न नजर आए, वही उनके समर्थकों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी नोटों की बारिश कर महफ़िल में रंग जमा दिया।

निजी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे गोपालगंज

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सेमराव गांव में मुखिया गुड्डू राय के पुत्र के उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने भोजपुरी गाने रंगदार के भतार भूमिहार जी" पर खुलेआम हथियार लहराए। हालांकि आज तक वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें - महिला पुलिस को इंप्रेस करने के लिए बना फर्जी दरोगा, शादी के एक महीने बाद खुली पोल, पति निकला महाठग !

संबंधित सामग्री

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। शिक्षा, श्रम, खान, आईटी और पथ निर्माण समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।