हम रुम में थे, नहीं पता कौन नाच रहा था, हम तs न्योता में गए थे ; गोपालगंज FIR पर...

हम रुम में थे, नहीं पता कौन नाच रहा था, हम तs न्योता में गए थे ; गोपालगंज FIR पर अनंत सिंह ने खुद को बताया निर्दोष

गोपालगंज FIR मामले में अनंत सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वे कमरे में थे और बाहर क्या हो रहा था, इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने FIR को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हम रुम में थे नहीं पता कौन नाच रहा था हम तs न्योता में गए थे  गोपालगंज fir पर अनंत सिंह ने खुद को बताया निर्दोष

गोपालगंज FIR पर अनंत सिंह ने खुद को बताया निर्दोष |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - गोपालगंज में दर्ज FIR मामले पर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने एक दोस्त के निमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वहां क्या हो रहा था, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं थी। 

हाईलाइट्स - 

  • अनंत सिंह ने FIR को बताया पूरी तरह गलत
  • बोले—“हम रूम में थे, नहीं पता कौन नाच रहा था”
  • खुद को सिर्फ न्योता में शामिल होने वाला बताया
  • कार्यक्रम में हथियार लहराने और डांस का वीडियो हुआ था वायरल
  • निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—मोबाइल चेक से साफ होगी सच्चाई
     

हम रुम में थे, बाहर क्या हो रहा था नहीं देखा 

अनंत सिंह ने साफ कहा कि कार्यक्रम के दौरान वे कमरे में मौजूद थे और बाहर कौन नाच रहा था या कौन हथियार लेकर आया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “कुछ लोग रायफल लेकर नाच रहे थे, लेकिन हमने खुद नहीं देखा। 

FIR को बताया गलत, जांच की मांग

विधायक ने दर्ज FIR को पूरी तरह गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलत काम करता है तो कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा गया है। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि “मोबाइल चेक कर लिया जाए, सच्चाई सामने आ जाएगी।”

वायरल वीडियो के बाद शुरु हुई जांच

मामले का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कथित रूप से कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराए जाने और मंच पर अश्लील डांस किए जाने के दृश्य सामने आए। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर मीरगंज थाने में केस दर्ज किया गया।

किन लोगों पर दर्ज हुई FIR

पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आयोजक गुड्डू राय, उत्सव राय, प्रियांशु कुमार, टिशू राय, सौरव कुमार राय, विशाल राय, सुनील यादव, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और मोकामा विधायक अनंत सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

2 मई के कार्यक्रम में हुआ था आयोजन

जानकारी के अनुसार, यह घटना 2 मई को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में हुई थी। यहां मुखिया गुड्डू राय के पुत्र के उपनयन संस्कार समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें कई राजनीतिक और सांस्कृतिक हस्तियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के दौरान समर्थकों द्वारा कथित रूप से हथियार लहराए जाने और भोजपुरी गानों पर डांस के बीच नोटों की बारिश किए जाने के आरोप सामने आए हैं।

कार्यक्रम में जुटी थी भीड़ और कलाकार

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकारों की भी मौजूदगी रही। मंच पर कई गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया, जबकि वायरल वीडियो में कथित तौर पर अश्लील प्रदर्शन के दृश्य भी दिखने की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें - गांधी मैदान शपथ समारोह को लेकर पटना अलर्ट, ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार