कैबिनेट विस्तार से पहले आनंद मोहन का शक्ति प्रदर्शन, बोले- मेरी भूमिका किसी से छिपी नहीं

कैबिनेट विस्तार से पहले आनंद मोहन का शक्ति प्रदर्शन, बोले- मेरी भूमिका किसी से छिपी नहीं

आनंद मोहन ने कैबिनेट विस्तार को लेकर अपनी अहम भूमिका का दावा करते हुए फैसला नेतृत्व पर छोड़ा। वहीं बंगाल चुनाव नतीजों पर ममता बनर्जी की रणनीति पर सवाल उठाए, लेकिन जनता के फैसले का सम्मान किया।

कैबिनेट विस्तार से पहले आनंद मोहन का शक्ति प्रदर्शन बोले- मेरी भूमिका किसी से छिपी नहीं

कैबिनेट विस्तार से पहले आनंद मोहन का शक्ति प्रदर्शन |

न्यूज 11 भारत  / बिहार डेस्क 

पूजा शर्मा / पटना -  बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और चेतन आनंद के मंत्री बनने की चर्चा के बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को बचाने में उनकी भूमिका “जबरदस्त” रही है और यह बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे का फैसला पूरी तरह नेतृत्व पर निर्भर करता है।

हाईलाइट्स - 

  • सरकार बचाने में अपनी “जबरदस्त भूमिका” का दावा
  • कैबिनेट विस्तार पर फैसला नेतृत्व पर छोड़ा
  • ममता बनर्जी पर विपक्षी एकता न रखने का आरोप
  • बंगाल की जनता के फैसले का सम्मान

पार्टी का फैसला नेतृत्व करेगा

आनंद मोहन ने सीधे तौर पर किसी पद या दावे की बात नहीं की, लेकिन अपने बयान से यह संकेत जरूर दिया कि राजनीतिक योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, वही अंतिम होगा। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ममता बनर्जी पर विपक्षी एकता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ममता बनर्जी वामपंथी और कांग्रेस दलों को साथ लेकर नहीं चल पाईं, जिससे विपक्ष में एकजुटता की कमी दिखी।

 जनता के फैसले का सम्मान

हालांकि आलोचना के बावजूद आनंद मोहन ने अंत में कहा कि जो भी परिणाम आया है, वह पश्चिम बंगाल की जनता का फैसला है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने बंगाल की जनता का अभिनंदन करते हुए लोकतांत्रिक निर्णय का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें - पटना के होटल में युवक की रहस्यमयी मौत, रात साथ रहे,सुबह मिली लाश,महिला मित्र हिरासत में

संबंधित सामग्री

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

राजनीति

सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

बिहार सरकार ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि 30 दिनों तक आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारियों पर स्वतः कार्रवाई होगी।

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

राजनीति

गंगा के दोनों किनारों पर होगा पटना का विस्तार, CM सम्राट चौधरी बोले- जल्द शुरु होगा वाटर मेट्रो का दौर...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बड़े विस्तार और नए टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही गंगा में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

राजनीति

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, सचिवालय में मिली शराब की बोतलें, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

पटना सचिवालय स्थित विकास भवन परिसर में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।

बिहार सरकार का बदला पता, 1 अन्ने मार्ग CM आवास के बाहर लगा लोक सेवक आवास का नया बोर्ड, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

राजनीति

बिहार सरकार का बदला पता, 1 अन्ने मार्ग CM आवास के बाहर लगा लोक सेवक आवास का नया बोर्ड, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

पटना स्थित 1 अन्ने मार्ग मुख्यमंत्री आवास के बाहर नया बोर्ड लगाया गया है, जिस पर ‘लोक सेवक आवास’ लिखा है। बोर्ड लगने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

बिहार सरकार का बड़ा प्रशासनिक दांव! बिहार में IAS-IPS अफसरों का महाफेरबदल, विकास वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा प्रशासनिक दांव! बिहार में IAS-IPS अफसरों का महाफेरबदल, विकास वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 IAS और 16 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दीं। विकास वैभव को मगध रेंज की कमान मिली, जबकि आनंद किशोर से वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार वाप