बिहार विधानसभा चुनाव 2025

जमुई में बीजेपी प्रचार गाड़ी पर हमला, वीडियो वायरल, श्रेयसी सिंह ने फेसबुक पर उठाए सवाल

By : News11 Bharat
जमुई में बीजेपी प्रचार गाड़ी पर हमला, वीडियो वायरल, श्रेयसी सिंह ने फेसबुक पर उठाए सवाल

धीरज कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

जमुई/डेस्क:  जमुई: विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जमुई में शुक्रवार को बीजेपी की प्रचार गाड़ी पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना बरहट प्रखंड के भलूका इलाके की है.

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने बीजेपी की प्रचार गाड़ी पर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की और गाड़ी पर लगे बैनर को फाड़ दिया. वीडियो में ‘Only RJD Lover’ लिखा हुआ नजर आ रहा है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि भलूका क्षेत्र यादव बहुल इलाका है. वहीं, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जमुई से भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने भी फेसबुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा — “क्या यही बिहार की राजनीति का चेहरा है? क्या 20 साल पुराने शासनकाल की याद दिलाई जा रही है? सड़क नहीं, पानी नहीं, शिक्षा नहीं, पुल नहीं — गलत व्यवहार का जवाब जनता देने को तैयार है.”

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं. कुछ यूजर्स ने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा कहा है.

यूजर निलेश और आकाश ने इसे दुखद बताया, वहीं कुछ अन्य ने टिप्पणी की कि “14 तारीख को सब पता चल जाएगा.” एक यूजर त्रिपुरारी सिंह ने इसे “जंगलराज की पहचान” बताया.

इस बीच, लोगों ने वीडियो को फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करते हुए अपनी राय व्यक्त की है.

बरहट थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में है और मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बिहार में सिर्फ नाम की शराबबंदी, महागठबंधन की सरकार बनी तो कानून खत्म करेंगे - अजीत शर्मा

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
पटना में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 जख्मी

पटना में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 जख्मी

पटना सिटी में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है।

07 November 2026
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

07 November 2026
दीपावली-छठ पर सहरसा जंक्शन पर उमड़ेगी यात्रियों की भीड़, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा

दीपावली-छठ पर सहरसा जंक्शन पर उमड़ेगी यात्रियों की भीड़, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा

दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पर प्रवासी मजदूरों एवं यात्रियों की घर वापसी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

07 November 2026