न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में हाल के दिनों में छेड़खानी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिला है, जो न केवल महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन रही है बल्कि उनके लिए समाज में असुरक्षा का माहौल भी बना रही है लेकिन इस पर अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया हैं.
मनचलों को रांची पुलिस किसी भी कीमत पर बक्शने के मूड में नही हैं. इसी को लेकर राजधानी के विभिन्न चौक चौराहों पर रांची पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया. घटनाओं की बढ़ती संख्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया हैं. इसके अलावा कई अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं. इस अभियान के ज़रिये ऐसे मनचलो को सख्त संदेश दी जा रही है कि अगर कोई भी छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया तो उसकी खैर नहीं.