Monday, Jul 21 2025 | Time 00:28 Hrs(IST)
झारखंड


बुंडू में पातर मुंडा समाज ने कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

बुंडू में पातर मुंडा समाज ने कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत


बुंडू/डेस्क: पातर मुंडा समाज के तत्वावधान में रविवार को अरुणालय बैंक्वेट हॉल, बुंडू में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर झारखंड पातर मुंडा समाज से जुड़े मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
समारोह का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता हिकिम सिंह मुंडा ने की, जबकि संचालन शिक्षक सह समाजसेवी राकेश पातर ने किया.
 
मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक हरिहर सिंह मुंडा एवं तमाड़ राजा कुमार महेन्द्रनाथ शाहदेव के हाथों रांची, खूंटी, सरायकेला और बोकारो के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. मैट्रिक परीक्षा में प्रार्थना कुमारी प्रथम, संगीता कुमारी द्वितीय, स्वाती सुमन मुंडा एवं एधिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. इंटरमीडिएट में बेबी कुमारी प्रथम, निशा कुमारी द्वितीय, और लक्ष्मी डुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. सभी को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभु शरण मुंडा, रंजीत मुंडा, सत्येंद्र मुंडा, लाल मोहन मुंडा, नंदलाल सिंह मुंडा, धनंजय मुंडा, शिवेश्वर सिंह मुंडा, राम कन्हाई पातर, विमल पातर, रामजीवन पातर, भुवनेश्वर मुंडा, सीता देवी, रंजीत कच्छप, जितेन्द्र मुंडा, प्रेम मुंडा, प्रशांत मुंडा, अरुण मुंडा, करम सिंह मुंडा, लक्ष्मण सिंह मुंडा, सुखराम मुंडा, भगीरथ मुंडा, रवि पातर, मृत्युञ्जय पातर, मनोहर पातर मुंडा, विमला देवी एवं लक्ष्मी देवी ने सराहनीय योगदान दिया.
 
 

 

अधिक खबरें
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से की शिष्टाचार मुलाकात
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 10:16 PM

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से से मुलाकात की. राज्यपाल संतोष गंगवार और अर्जुन राम मेघवाल की इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है. इस मुलाकात में राज्यपाल ने केन्द्रीय मंत्री को भेंट भी प्रदान किया.

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले पेटरवार चित्रांश समिति ने धूमधाम से मनाया सावन सह हरियाली महोत्सव
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 10:04 PM

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले पेटरवार लीला जानकी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पेटरवार चित्रांश समिति के महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए रविवार को "सावन सह हरियाली महोत्सव" का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कायस्थ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक

साइबर ठगी के मामले में चंदनकियारी बाजार से एक युवक गिरफतार, पांच लाख साइबर ठगी का है मामला
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 9:57 PM

हरियाण से पहुंची पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में चंदनकियारी बाजार से एक युवक को गिरफतार कर बोकारो कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद साथ ले गई. फरिदाबाद सेक्टर 17 साइबर सेंट्रल थाना से पहुंचे सब इंसपेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि पाईप लाइन गैस कनेक्शन काट देने का संदेश हरियाण के एक पत्रकार के मोबाईल

शिफ्टिंग का काम होने के कारण कल रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 9:43 PM

सोमवार को विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल कोकर के अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र सरकारी बस स्टैंड के 11 Kv स्टेशन रोड फीडर और 11 kv बहुबाज़ार फीडर में फीडरों में विद्युत आपूर्ति दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस अवधि में सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कार्य हेतु यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्य किया जाएगा

हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का टाइम टेबल बदला, यात्रा से पहले जान लें कब खुलेगी ट्रेन
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 9:32 PM

ट्रेन संख्या 18626 हटिया - पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. यह बदलाव लिंक रेक के विलम्ब से चलने की वजह से होगा. ट्रेन संख्या 18626 हटिया - पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के 21 जुलाई के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है, यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:45 बजे के स्थान पर 10:00 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी