Winter Joint Pain: ठंड में ज्यादा चाय-कॉफी पीने की आपकी भी है आदत, हो जाएं सावधा...

Winter Joint Pain: ठंड में ज्यादा चाय-कॉफी पीने की आपकी भी है आदत, हो जाएं सावधान, AIIMS के डॉक्टर ने दी चेतावनी

ठंड में ज्यादा चाय जरुर पीएं लेकिन एक नियम बना लें कि इसे पीने से पहले पानी जरुर पीएं

winter joint pain ठंड में ज्यादा चाय-कॉफी पीने की आपकी भी है आदत हो जाएं सावधान aiims के डॉक्टर ने दी चेतावनी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
सर्दी का मौसम अब शुरु हो चुका है. इस मौसम में लोग अपने शरीर को गर्म रखने के लिए कॉफी व चाय का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और प्यास कम लगने के वजह से पानी कम पीते हैं. लेकिन आपको मालूम होना चाहिए चाय-पानी ज्यादा पीने का असर घुटनों व हड्डियों पर ज्यादा पड़ता है. अधिक चाय व कॉफी पीने से शरीर में कैफिन व शुगर की मात्रा बढ़ती है और शरीर डिहाईड्रेट होने लग जाता है. एम्स रायपुर के ऑर्थोपेडिक और स्पोर्ट्स इंजरी सर्जन दुष्यंत चौहान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि ठंड के दिनों में ज्यादा कॉफी क्यों नहीं पीनी चाहिए व इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है. 

डॉ. दुष्यंत कहते हैं, 'भले ही आप गर्म चाय पी रहे हों लेकिन यह आपकी हड्डियों को ठंडा कर सकती है. सुनने में भले ही अजीब लगे पर इसके पीछे कारण है.' उनका कहना है कि सर्दियां जब भी आती है हम खुद को गर्म रखना शुरु कर देते हैं. चाय कॉफी ज्यादा पीना शुरु कर देते हैं. पानी पीना कम कर देते हैं. जिसके कारण शरीर डिहाईड्रेट होना शुरु हो जाता है, इसी से घुटनों के बीच कार्टिलेज सूखने लगती है. इससे ज्वाईंट में जकड़न बढ़ने लगती है साथ ही हड्डियों के आसपास रगड़ने से दर्द ज्यादा महसूस होने लगता है. ऐसे में सर्दियों में चाय कॉफी को बैलेंस कर के पीना चाहिए ताकि शरीर गर्म रहे और हड्डियों पर इसका ज्यादा असर न पड़े. 

डॉ चौहान बताते हैं कि ठंड में ज्यादा चाय जरुर पीएं लेकिन एक नियम बना लें कि इसे पीने से पहले पानी जरुर पीएं. इससे आपके हड्डियों के ज्वाईंट की नमी बरकरार रहेगी और हेल्दी भी रहेगी. 

ये भी पढ़ेंः- कौन है विराट कोहली के शतक के बाद सोशल मीडिया में वायरल हुई मिस्ट्री गर्ल? आइए जानते हैं..

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच