न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- कहा जाता है कि अगर आपके पास पैसे हैं तो आपकी इज्जत है वरना कोई इज्जत नहीं. एक वीडियो सोशल माडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि जॉब छोड़ने के बाद घर वालों का रवैया किस तरीके से बदलने लग जाता है. आज के समय में आपके पास जितने पैसे हैं उसी हिसाब से आपकी इज्जत है, इसका सबूत सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. डायरेक्टर दयाल के नाम से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिससे आप घरों के पुरुषों की हकीकत के बारे में आप जान सकते हैं. इस वीडियो में शख्स बोलते नजर आ रहा है कि उसे जॉब छोड़े हुए 3 दिन भी नहीं हुए और उनके माता पिता का रवैया उनके प्रति बदलता नजर आने लगा. अपने साथ हो रहे व्यवहार को भी शख्स ने साझा किया है. 2 रोटी ज्यादा मांगने पर जिस तरीके से उसके पिता ने बात कही वो दिल पर लग गई. वीडियो मे शख्स सड़क पर चलते हुए अपना दर्द बयां कर रहा है. वीडियो में शख्स बता रहा है कि पहले जब जॉब में थे और घर आते थे तो मां एक्सट्रा रोटी के बारे में पुछती थी, लेकिन तीन दिन से घर पर बैठे है कि और नौकरी नहीं लग रही है और ऐसे में जब वे खाना खा रहे थे तो अपनी मां से दो रोटी और मांगी जिसपर उनके पापा ने कहा ये दो रोटी और मांग रहा है दे दो. पिता की ये बात सुनकर बेटा भावुक हो गया. शख्स आगे बोलता है कि अगर मैं पैसे कमा रहा हूं तो मेरी इज्जत है लेकिन अगर पैसे नहीं कमा रहा हूं तो हमारी कोई इज्जत नहीं है.
इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
इस वीडियो को सोशल मीडिया में director_dayal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई है. कैप्शन में लिखा गया है कि गरीब बेटा तो अपने मां बाप को भी अच्छा नहीं लगता.
वीडियो को मिले लाखों व्यूज
वीडियो आग की तरह पूरे सोशल मीडिया में फैल गई और लाखों लोग इसे देखने के बाद कमेंट व लाइक भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा बिल्कुल सही भाई वहीं दूसरे ने लिखा भाई टाइम है निकल जाएगा.
ये भी पढ़ेंः- बॉक्स ऑफिस में 'तेरे इश्क में' ने मचाया बवाल, धनुष ने की रजनीकांत की बराबरी, कृति सेनन ने भी बनाया रिकार्ड