अमेरिका मध्यावधि चुनाव

हार्मूज में डूबा ट्रंप का गुरूर! अमेरिकी जनता ने पर कतरे, बाकी कसर कांग्रेस के दोनों सदनों में पूरी करेंगे डेमोक्रेट्स!

रिपब्लिकन की संसद के दोनों सदनों पर पकड़ खत्म, ट्रंप के आखिरी 2 साल काफी मुश्किल में गुजरने वाले हैं<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हार्मूज में डूबा ट्रंप का गुरूर! अमेरिकी जनता ने पर कतरे, बाकी कसर कांग्रेस के दोनों सदनों में पूरी करेंगे डेमोक्रेट्स!

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: आखिरकर ईरान को मिट्टी में मिलाने और हार्मूज जलडमरूमध्य पर कब्जे के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सपना को मध्यावधि चुनाव ने डुबो कर रख दिया है. दुनिया को मुट्ठी में करने की तमन्ना 3 नवंबर को अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में धरी-की धरी रह गई. बेशर इस चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत हुई है, लेकिन ट्रंप का सपना डेमोक्रेट्स ने नहीं, बल्कि अमेरिकी जनता ने तोड़ा है. ट्रंप के अहंकार और उनके तुगलकी फैसलों से पूरी दुनिया तो त्रस्त थी ही, अमेरिका जनता भी कम परेशान नहीं थी.

अमेरिका से सबसे बड़ी खबर यह है कि अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के दोनों सदनों हाउस और सीनेट पर कब्जा डेमोक्रेट्स ने कब्जा कर लिया है. हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिवस की 435 सीटों में डेमोक्रेट्स ने पासा पलट कर बहुमत बहुमत हासिल कर लिया है. सीनेट की सीटों में टेक्सास, कंसास, साउथ कैरोलिना, आयोवा, ओहियो, नॉर्थ कैरोलिना में उसने रिपब्लिकन सीटें छीन ली हैं. 

असल बात इस चुनाव के मायने क्या हैं? सच कहा जाए तो इस चुनाव ने ट्रंप को झटका ही नहीं दिया है, बल्कि उनके पर कतरने वाला जनादेश दिया है. इस बात में कोई शक नहीं है कि अगले दो वर्षों तक ट्रंप की कुर्सी पर कोई खतरा नहीं है. वह अपने 4 साल के कार्यकाल को पूरे कर सकते हैं. लेकिन अब उन्हें अपने फैसलों के लिए संसद और विपक्ष की दया पर निर्भर रहना होगा.

ट्रंप ने दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद जितना उतावलापन दिखाया है. उसने पूरी दुनिया को परेशान करके रख दिया. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में महंगाई, गलत टैरिफ नीति, ईरान युद्ध और AI डेटा सेंटर नीतियों जैसे तुगलकी फैसले लिए गए जिसने अमेरिकी जनता को भी नाराज कर दिया. 

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इसके बाद जनवरी 2027 से कांग्रेस डेमोक्रेट्स की होगी और व्हाइट हाउस रिपब्लिकन का होगा. डेमोक्रेट स्पीकर हकीम जेफरीज बनेंगे जो कि पहले अश्वेत स्पीकर होंगे. इससे भी यह अनुमान लग सकता है कि आने वाले दिन ट्रंप के कितने मुश्किल भरे हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में ट्रेन को बम से उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम! रेल के गुजरते ही ट्रैक पर हुआ जोरदार धमाका 

संबंधित सामग्री

दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. जुआ और अड्डेबाजी करने वालों पर भी पैनी नजर

08 November 2026
बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026