सही नहीं है साड़ी की क्वालिटी.. और चल गया दोनों पक्षों के बीच लात-घूसे, सीओ ने स...

सही नहीं है साड़ी की क्वालिटी.. और चल गया दोनों पक्षों के बीच लात-घूसे, सीओ ने सुबह पंचयती कर सुलझाया मामला

सही नहीं है साड़ी की क्वालिटी और चल गया दोनों पक्षों के बीच लात-घूसे सीओ ने सुबह पंचयती कर सुलझाया मामला  

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
यूपी के देवरिया में साड़ी की क्वालिटी को लेकर बारातियों व घरातियों के बीच जमकर मारपीट होने की सूचना आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों ओर से एक दूसरे के बीच जमकर लात घूसे चले हैं. शादी का जश्न भूल लोग एक दूसरे पर जमकर लात घूसे चलाने लगे. चारो तरफ अफरा तफरी सी मच गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पुलिस को बुलानी पड़ गई. पुलिस ने करीब आधा दर्जन बारातियों को हिरासत में ले लिया. दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने समझौता करने का प्रयास किया सीओ की मौजूदगी में घंटों पंचयती चली. अंत में समझौता हुआ और दोनों पक्ष दुल्हन के विदाई के लिए तैयार हुए. 

यह घटना देवरिया के रुद्रपुर उपनगर की बताई जा रही है. देवरिया के बरहज नगर के रहने वाले एक युवक की बारात रुद्रपुर उपनगर के इमामबाड़ा चौराहा स्थित एक मैरेज हॉल पर सोमवार रात बारात पहुंची. यहां बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया गया. जयमाल हुआ फिर शादी की सारी रश्म भी पूरी की गई. बताया जाता है कि मंगलवार होने के चलते आधी रात के बाद बारात को विदा करने की तैयारी चलने लगी. इसी बीच लड़के पक्ष के तरफ से लाई गई साड़ी की क्वालिटी को लेकर किसी ने कमेंट किया. देखते देखते विवाद काफी बढ़ने लगा. कुछ लोगों ने शांत कराने की कोशिश भी की लेकिन अपनी अपनी बात पर अड़ गए. इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई. 

मच गई अफरा-तफरी
बारातियों व घारातियों के बीच विवाद इतना ज्य़ादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चलने लगे. इस बीच पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश भी की लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया. सुबह सीओ की मौजूदगी में बारातियों व घारातियों के बीच पंचयती कर मामले को सुलझाया गया. प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि बारात में मारपीट हुई थी. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच किसी तरह का कोई दिक्कत नहीं है. 

ये भी पढ़ेंः- Winter Joint Pain: ठंड में ज्यादा चाय-कॉफी पीने की आपकी भी है आदत, हो जाएं सावधान, AIIMS के डॉक्टर ने दी चेतावनी


 

संबंधित सामग्री

मुजफ्फरपुर में दिल दहलाने वाली घटना, 3 बेटियों को मारकर फंदे पर झूल गया पिता, दो बेटे बचे

बिहार

मुजफ्फरपुर में दिल दहलाने वाली घटना, 3 बेटियों को मारकर फंदे पर झूल गया पिता, दो बेटे बचे

धनु संक्रांति के साथ शुरू हो रहा खरमास, एक मास वर्जित रहेंगे सभी शुभ कार्य

देश-विदेश

धनु संक्रांति के साथ शुरू हो रहा खरमास, एक मास वर्जित रहेंगे सभी शुभ कार्य

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

झारखंड

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

झारखंड

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत 

झारखंड

बुट्टी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप डीवाईडर से टकराया मोटरसाइकिल, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत