न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- दिल्ली में हुए एक शादी में दुल्हे ने दुल्हन से एक वचन लिया कि न सिर्फ समारोह में उपस्थित लोगों ने ठहाके लगाना शुरु कर दिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी वीडियो काफी वायरल होने लगी. दूल्हे के 8वें वचन को दुल्हन ने हंसते हुए स्वीकार कर लिया. वायरल वीडियो में दुल्हा मयंक और दुल्हन दीया स्टेज पर बैठे हुए दिखे. बाराती व मेहमानों के सामने दूल्हे ने अचानक कहा कि वह एक और वचन लेना चाहती है. सभी लोग उत्सुकता भरी निगाह से उनकी ओर देखने लगे. दुल्हन को लगा आखिर क्या वचन मांगा जाएगा. दुल्हे ने ये बात कह कर और सस्पेंश बढ़ा दिया कि स्वीकार कर लेना बाद में मुकर न जाए.
मौजूग लोगों ने तुरंत कैमरे में इस पल को रिकार्ड करना शुरु कर दिया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को करीब 12 लोख लोगों ने देखा है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 8वां वचन जोड़ा जाए. दूल्हा कहता है, , 'मैं उससे एक वचन बुलवाने वाला हूं, स्वीकार है बुलवा लेना बाद में मना ना कर पाए.'लोग कहते हैं कि रिकॉर्ड किया जा रहा है. 8वें वचन के रूप में दूल्हा कहता है,'आज से कमरे में एसी का टेंपरेचर मैं सेट करूंगा. यह सुनकर दुल्हन भी हंसने लगी. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं. लोग इसपर मजाकिया कमेंट भी कर रहे हैं. हिंदू परंपरा के अनुसार अग्नी के सात फेरे लेकर 7 वचन लिए जाते हैं वहीं मयंक ने 8वां वचन लेकर माहौल को खुशनुमा बना दिया. एक यूजर ने इसपर कमेंट किया है- भाई कितना सेट करना है ये वाइफ सेट करेगी.
ये भी पढ़ेंः- पश्चिम बंगाल: SIR, हुमायूं, वक्फ... क्या बिगाड़ सकता है ममता का खेल?