Good News: 177 करोड़ की लागत से बनेगी रांची की पहली स्मार्ट रोड, सर्वे का काम शुरू

स्मार्ट रोड

Good News: 177 करोड़ की लागत से बनेगी रांची की पहली स्मार्ट रोड, सर्वे का काम शुरू

करीब 177 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी सड़क का टेंडर पश्चिम बंगाल की कंपनी रामचंद्र पाल को मिला है और काम का आवंटन भी कर दिया गया है.

good news 177 करोड़ की लागत से बनेगी रांची की पहली स्मार्ट रोड सर्वे का काम शुरू 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
अब रांची की सड़कें सिर्फ सफर का रास्ता नहीं होंगी. यहां सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के साथ साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, सर्विस रोड, बैठने की जगह और हरियाली भी नजर आएगी. झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का सपना अब जमीन पर उतरने जा रहा है. करीब 177 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी सड़क का टेंडर पश्चिम बंगाल की कंपनी रामचंद्र पाल को मिला है और काम का आवंटन भी कर दिया गया है. निर्माण से पहले सर्वे का काम शुरू हो चुका है.

स्मार्ट रोड रांची के कई महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ेगी
करीब 8 किलोमीटर से ज्यादा लंबी यह स्मार्ट रोड रांची के कई महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ेगी. सड़क की शुरुआत ओल्ड विधानसभा के आगे विवेकानंद स्कूल मोड़ से होगी. इसके बाद जगन्नाथ मंदिर, हाईकोर्ट और विधानसभा भवन के मुख्य मार्ग से होते हुए सड़क नयासराय आरओबी तक पहुंचेगी. विवेकानंद स्कूल मोड़ से नयासराय आरओबी तक करीब 6.089 किलोमीटर हिस्से को सिक्स लेन बनाया जाएगा. इसके दोनों तरफ सर्विस रोड और टू लेन पेव्ड शोल्डर की सुविधा होगी. वहीं नयासराय आरओबी से नयासराय होते हुए रिंग रोड तक करीब 2.12 किलोमीटर मौजूदा सड़क को चौड़ा किया जाएगा.

सड़क किनारे लोगों के बैठने के लिए बेंच और कुर्सियां
लेकिन इस प्रोजेक्ट की खासियत सिर्फ चौड़ी सड़क नहीं है. इसे स्मार्ट और खूबसूरत बनाने की भी तैयारी है. सड़क किनारे लोगों के बैठने के लिए बेंच और कुर्सियां लगेंगी. जगह-जगह झोपड़ीनुमा ओपन स्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे, जहां लोग बैठकर आराम कर सकेंगे. पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ और साइकिल चलाने वालों के लिए अलग ट्रैक बनाया जाएगा. सड़क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बीच और किनारों पर पौधरोपण होगा. फूलों के पौधे लगाए जाएंगे. यानी एक तरफ ट्रैफिक की रफ्तार होगी तो दूसरी तरफ हरियाली और बेहतर पब्लिक स्पेस का अहसास भी मिलेगा.

साइकिल ट्रैक के ऊपर सोलर पैनल लगाए जाने की योजना
सबसे खास प्रयोग होगा सोलर सिस्टम का. साइकिल ट्रैक के ऊपर सोलर पैनल लगाए जाने की योजना है. इन पैनलों से ऊर्जा लेकर सड़क को रोशन किया जाएगा. यानी सड़क चौड़ी भी होगी. स्मार्ट भी होगी और ऊर्जा के लिहाज से भी नया प्रयोग करेगी. राज्य में पहली बार इस तरह के बड़े स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट पर काम होने जा रहा है. फिलहाल साज की टीम सर्वे में जुटी है. सर्वे के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. अब नजर इस बात पर है कि रांची की यह पहली स्मार्ट रोड कब तक तैयार होकर लोगों के लिए खुलती है और शहर की सड़कों की तस्वीर कितनी बदलती है.

यह भी पढ़ें- JSSC की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, मुख्य सचिव को FIR दर्ज कराते CID जांच के आदेश

 

संबंधित सामग्री

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

झारखंड

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

बड़कागांव में CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NTPC बादाम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में अवैध तरीके से निकाले जा रहे कोयले को जप्त किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

झारखंड

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

आरोपी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड बंद होने व नए कार्ड लेने का झांसा देकर करता था ठगी

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.