Raksha Bandhan 2026: कल सुबह लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2026: कल सुबह लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

जानिए रक्षा बंधन कब मनाया जाएगा और राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त क्या है.

raksha bandhan 2026 कल सुबह लगेगा चंद्र ग्रहण जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
सावन पूर्णिमा के दिन कल 28 अगस्त की सुबह चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसी वजह से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि रक्षा बंधन कब मनाया जाएगा और राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त क्या है. बताते चलें इस साल रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा. वाराणसी पंचांग के अनुसार इस बार भद्रा रहित पूर्णिमा में रक्षा बंधन मनाया जाएगा. जहां तक चन्द्र ग्रहण की बात है तो, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक या ग्रहण को लेकर आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है. रक्षाबंधन कल 28 अगस्त को ही मनाया जायेगा.

सुबह 09:18 बजे समाप्त होगी पूर्णिमा 

वाराणसी पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा आज 27 अगस्त सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 28 अगस्त 2026 को सुबह 09 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी. पूर्णिमा की उदया तिथि में रक्षा बंधन कल 28 अगस्त को मनाया जाएगा. वहीं पंचांग के अनुसार, भद्रा आज 27 अगस्त को सुबह 08 बजकर 31 मिनट से रात 08 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. यानी भद्रा 28 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी और इस दिन बिना किसी बाधा के रक्षाबंधन मनाया जा सकता है.

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 

रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो कल 28 अगस्त को भाई की कलाई पर राखी बांधने का सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 05 बजकर 57 मिनट से सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा आप अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक भी राखी बांध सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार का बहनों को उपहार, अगस्त महीने की मंईयां सम्मान राशि का भुगतान

संबंधित सामग्री

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

झारखंड

बड़कागांव में CISF की बड़ी कार्रवाई, 1 LP ट्रक और दो अवैध हाईवा डंप कोयला जब्त

बड़कागांव में CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NTPC बादाम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में अवैध तरीके से निकाले जा रहे कोयले को जप्त किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

झारखंड

गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर भंलवाटांड़ के पास साइबर अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा

आरोपी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्रेडिट कार्ड बंद होने व नए कार्ड लेने का झांसा देकर करता था ठगी

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.