न्यूज़11 भारत
मुंबई/डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर और सबसे सफल गायकों में शुमार अरिजीत सिंह ने साल की शुरुआत में एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने उनके प्रशंसकों को भावुक कर दिया है. सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की है कि वह अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम स्वीकार नहीं करेंगे.
अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं और वर्षों से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए श्रोताओं का आभार जताया. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह बेहद खुशी के साथ यह जानकारी साझा कर रहे हैं कि अब वह प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे और यहीं इस सफर को विराम दे रहे हैं. उन्होंने अपने करियर को “एक बेहद खूबसूरत यात्रा” बताया.
अरिजीत के इस ऐलान के सामने आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. फैंस सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं और इस फैसले पर हैरानी के साथ-साथ भावुक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं.
ये भी पढ़ें- बिहार के कई नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को वाई प्लस श्रेणी की सिक्युरिटी