न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क: CCL के बरका सयाल क्षेत्र की न्यू बिरसा और सयाल डी कोलियरी में ई-ऑक्शन में कथित अनियमितताओं और सिंडिकेट बनाकर दबदबा कायम करने के आरोपों के बीच GST विभाग की टीम ने कई लोगों के घरों और कार्यालयों पर छापेमारी की. GST की टीम अग्रति मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े प्रवीण साव और नीतीश साव के भुरकुंडा स्थित सौंदा बस्ती आवास समेत पप्पू खान, भुरकुंडा और अन्य लोगों के घरों व कार्यालयों में छापेमारी जारी है.
यह भी पढ़ें- एनटीपीसी खनन विवाद मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने झारखंड हाईकोर्ट से वापस ली याचिका