Salary Management Tips: सैलरी आते ही खाली हो जाती है जेब? इन 5 बदलावों से महीनेभ...

Salary Management Tips: सैलरी आते ही खाली हो जाती है जेब? इन 5 बदलावों से महीनेभर रहें आर्थिक रूप से सुरक्षित

salary management tips सैलरी आते ही खाली हो जाती है जेब इन 5 बदलावों से महीनेभर रहें आर्थिक रूप से सुरक्षित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज के समय में बड़ी संख्या में लोग एक आम समस्या से जूझ रहे हैं - महीने की शुरुआत में सैलरी आने के कुछ ही दिनों बाद पैसा खत्म हो जाना. जैसे-जैसे महीने का आखिरी सप्ताह नजदीक आता है, खर्च चलाना भी चुनौती बन जाता है और छोटी जरूरतों को पूरा करना मुश्किल लगने लगता है.

हालांकि, वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ आसान आदतों में बदलाव करके इस स्थिति से बचा जा सकता है. सही योजना और अनुशासन अपनाकर न केवल बचत बढ़ाई जा सकती है, बल्कि पूरे महीने बिना तनाव के खर्च भी मैनेज किए जा सकते हैं.  आइए जानते हैं ऐसे ही पांच अहम उपाय:

1. बढ़ती आय के साथ बढ़ते खर्च पर लगाएं रोक
अक्सर लोग आय बढ़ते ही अपनी जीवनशैली को महंगा बना लेते हैं, जैसे नए गैजेट्स, गाड़ियां या लग्जरी खर्च बढ़ जाते हैं. इसे 'लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन' कहा जाता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आय बढ़ने पर खर्च नहीं, बल्कि निवेश को प्राथमिकता देनी चाहिए.

2. पर्सनल लोन लेने में बरतें सावधानी
पर्सनल लोन आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसकी ब्याज दरें ज्यादा होती हैं. छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बार-बार लोन लेना लंबे समय में आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है और मासिक बजट बिगाड़ सकता है. इसलिए केवल बेहद जरूरी स्थिति में ही इसका विकल्प चुनें.

3. आय के अनुसार ही लें कर्ज
लोन लेने से पहले अपनी आय और खर्च का सही आकलन करना जरूरी है. विशेषज्ञों के मुताबिक, आपकी कुल EMI आपकी आय के 25–30% के भीतर होनी चाहिए. इससे बाकी जरूरतों के लिए पर्याप्त पैसा बचा रहता है.

4. इमरजेंसी फंड बनाना है जरूरी
जीवन में अनिश्चित परिस्थितियां कभी भी आ सकती हैं. ऐसे में एक मजबूत इमरजेंसी फंड आपको वित्तीय संकट से बचा सकता है. नियमित रूप से थोड़ी-थोड़ी बचत करके इस फंड को तैयार करना समझदारी भरा कदम है.

5. क्रेडिट कार्ड का जिम्मेदारी से करें उपयोग
कई लोग क्रेडिट कार्ड को अतिरिक्त आय समझ लेते हैं, जो बड़ी गलती साबित हो सकती है. ऊंची ब्याज दरें कर्ज का बोझ बढ़ा देती हैं. कोशिश करें कि कार्ड की लिमिट का 30–40% से ज्यादा खर्च न करें और समय पर भुगतान करें.

अगर आप अपनी इन आदतों पर ध्यान दें और थोड़ी वित्तीय अनुशासन अपनाएं, तो महीने के आखिरी हफ्ते की तंगी से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है. सही प्लानिंग ही बेहतर आर्थिक भविष्य की कुंजी है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में बदला रहेगा मौसम का मिजाज! 6 अप्रैल तक बारिश का येलो अलर्ट जारी

 

संबंधित सामग्री

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

झारखंड

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

झारखंड

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय