न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क: देश में जनगणना की तारीखों की घोषणा कर दी गयी है. केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जनगणना का काम 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा. जनगणना का कार्य बर्फ से ढके राज्यों और चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर पूरे भारत में होगा. जनगणना की रेफरेंस डेट 1 मार्च 2027 की रात 00:00 बजे निर्धारित की गयी है. वहीं, 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक नागरिक खुद से अपनी जानकारी भर सकेंगे. सरकार ने बताया कि 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक रिविजनल राउंड होगा.
कौन से इलाके जनगणना से बाहर रहेंगे
केंद्र सरकार के अनुसार, चुनाव वाले राज्यों मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में जनगणना का कार्य नहीं होगा. साथ ही बर्फ से ढके इलाकों में भी जनगणना का काम नहीं किया जाएगा. इन इलाकों में लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के बर्फ वाले एरिया शामिल होंगे. बाकी पूरे देशभर में तय तारीखों पर जनगणना का कार्य होगा.
सेल्फ एन्यूमरेशन की व्यवस्था
सरकार ने खुद से भी जानकारी भरने की सुविधा यानी वैकल्पिक सेल्फ एन्यूमरेशन की व्यवस्था कर रखी है. यहां वैकल्पिक का मतलब है कि इसे करना जरूरी नहीं होगा. इसके लिए 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक का समय दिया गया है. इस व्यवस्था में लोग मुख्य जनगणना शुरू होने से पहले अपनी जानकारी भर सकेंगे.
क्या होगा प्रक्रिया ?
जनगणना का कार्य सेल्फ एन्यूमरेशन से शुरू होगा, जो 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक चलेगा. इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक देशभर में मुख्य जनगणना का कार्य होगा. 1 मार्च 2027 की रात 00:00 बजे को रेफरेंस डेट निर्धारित किया गया है. बता दें कि रेफरेंस डेट वह तारीख और समय होता है जिसके मुताबिक आंकड़े दर्ज किया जाता है. सबसे आखिरी में 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक रिविजनल राउंड होगा, जब पहले जुटाई गई जानकारी को दोबारा देखा और जांचा जाएगा. वहीं, बाकी राज्यों के लोगों को जनगणना की तैयारी कर रखने की जरुरत है.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, बद्रीनाथ धाम से लौटते समय हुआ हादसा