शादी के 17 घंटे के अंदर ही मायके लौट गई दुल्हन! पति पर लगाया इल्जाम

शादी के 17 घंटे के अंदर ही मायके लौट गई दुल्हन! पति पर लगाया इल्जाम

शादी के 17 घंटे के अंदर ही मायके लौट गई दुल्हन पति पर लगाया इल्जाम

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
शादी के महज 17 घंटे में ससुराल में ऐसा क्या हुआ कु दुल्हन को अपना मायके लौटना पड़ गया. फिर पुलिस के पास जाकर पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया. हालांकि ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपों से इनकार किया है और बताया कि बेटे की तबीयत खराब हो गई थी इसी कारण बहु मायके चली गई थी. 

जूही के सब्जी मंडी निवासी युवती का निकाह परमपुरवा के युवक से 29 नवंबर को हुई थी. रविवार तड़के करीब 4 बजे दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंच गई. दुल्हन का आरोप है कि कुछ घंटों के बाद ही ससुराल के लोग ताना देने लगे कि घर वालों ने कुछ नहीं दिया. बुलेट न देने पर साथ में न रखने की धमकी दी. यह जानकारी पति को दी तो उसने जेवर उतरवा कर कहा मांग पूरी होने के बाद ही घर पर रहने मिलेगा. ससुराल पक्ष वालों ने मारपीट की फिर घर से करीब रात 9 बजे निकाल दिया गया. 

बेटे तबीयत अचानक बिगड़ी तो घर चली गई बहु
लड़के के पिता ने किसी भी तरह की मांग न करने की बात कही. उन्होने बताया कि तीन महीने पहले ही तय हुआ था. कोई शिकायत थी तो उसी समय बताना चाहिए था. जिस लड़की से बेटे की शादी हुई है वह उनके साले की बेटी है. बताया जाता है कि रविवार शाम को लड़की पक्ष वाले लोग नास्ता लेकर घर आए थे.  उसी दौरान बेटे की तबीयत अचानक से खराब हो गई. दासु कुंआ स्थित डॉक्टर को दिखाने ले गए. लड़की के परिजन भी पीछे पीछे गए. बेटे को सिर दर्द व नींद न आने की शिकायत थी मंगलवार को लखनउ लेकर जाना था. शायद इसी बात से घबराकर दुल्हन वहां से चली गई. 

क्या बोली पुलिस
पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय विनोद कुमार सिंह ने कहा कि युवती परिजन के साथ शिकायत दर्ज करवाने आई थी. मामले को लेकर तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है. मामले की विवेचना की जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः- Winter Joint Pain: ठंड में ज्यादा चाय-कॉफी पीने की आपकी भी है आदत, हो जाएं सावधान, AIIMS के डॉक्टर ने दी चेतावनी

 

संबंधित सामग्री

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

साहिबगंज जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक नाबालिग हिन्दू लड़की से शादी रचाई, लेकिन मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया.

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल